चेहरे पर गुड़हल और एलोवेरा एंटीऑक्सीडेंट मास्क लगाने से दूर होंगी ये समस्याएं, जानें इसे बनाने का तरीका

Antioxidant Mask For Face: गुड़हल और एलोवेरा का एंटीऑक्सीडेंट मास्क त्वचा की कई समस्याओं के लिए फायदेमंद हो सकता है। आइये जानें बनाने का तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर गुड़हल और एलोवेरा एंटीऑक्सीडेंट मास्क लगाने से दूर होंगी ये समस्याएं, जानें इसे बनाने का तरीका

बिजी लाइफस्टाइल और अस्वस्थ खानपान का असर हमारी त्वचा पर भी पड़ सकता है। इसके कारण चेहरे पर डार्क स्पॉट्स, डलनेस, एक्ने, पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ये समस्याएं चेहरे का निखार कम करने लगती हैं। वहीं गर्मियों में त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी ज्यादा होती हैं। वातावरण का तापमान त्वचा को नुकसान पहुचाने लगता है, इसके कारण भी त्वचा का निखार कम होने लगता है। ऐसे में फायदेमंद साबित हो सकता है गुड़हल और एलोवेरा का एंटीऑक्सीडेंट फेस मास्क। ये त्वचा की समस्याओं से राहत देने के साथ चेहरे पर निखार लाने में भी फायदेमंद हो सकता है। 

hibiscus and aloevera

गुड़हल और एलोवेरा का एंटीऑक्सीडेंट मास्क कैसे बनाएं (How To Make Hibiscus and Aloe Vera Face Mask) 

सामग्री

एलोवेरा जेल - 2 चम्मच

शहद - 1 चम्मच

गुड़हल के फूल का पाउडर - 3 चम्मच

गुलाब जल - जरूरत अनुसार 

इसे भी पढ़े- गुड़हल का पाउडर बनाएं चेहरे को चमकदार और बालों को मजबूत, जानें इसे बनाने का तरीका

बनाने की विधि

एक बाउल में 3 चम्मच गुड़हल का पाउडर लीजिए। अब इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच शहद मिलाएं। अगर पेस्ट ज्यादा गाढा हो जाए, तो इसमें 2 चम्मच गुलाब जल मिला लें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।

आप इसे अन्य तरीके से भी तैयार कर सकते हैं। अगर आपके पास गुड़हल का पाउडर का पाउडर नही है, तो इसकी जगह गुड़हल का फूल भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 1 गुड़हल के फूल की पत्तियों को पीस कर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें अंदर आवश्यक मात्रा में एलोवेरा जेल और शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। 

इसे भी पढ़े- इन 3 तरीकों से बालों पर लगाएं गुड़हल का फूल, मिलेंगे गजब के फायदे

गुड़हल और एलोवेरा का एंटीऑक्सीडेंट मास्क कैसे लगाएं  (How To apply Hibiscus and Aloe Vera Face Mask)

इस एंटीऑक्सीडेंट मास्क को आप ब्रश या हाथ दोनों तरह से लगा सकते हैं। गुड़हल और एलोवेरा के पेस्ट से थोड़ी-थोड़ी मात्रा लेकर चेहरे और गले पर लगा लें। अब 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें। आखिर में ठन्डे पानी से चेहरा धो लें और फर्क महसूस करें। 

गुड़हल और एलोवेरा के एंटीऑक्सीडेंट मास्क के फायदे ( Benefits of Hibiscus and Aloe Vera Face Mask)

गुड़हल और एलोवेरा का एंटीऑक्सीडेंट फेस मास्क त्वचा पर निखार लाने में असरदार हो सकता है। गुड़हल में एंटी ऑक्सीडेंट्स के साथ आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो स्किन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ इस इसका इस्तेमाल चेहरे की रंगत निखारने में भी मदद करता है। 

एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की समस्याओं मे राहत देने में मदद कर सकता है। इस फेस पैक के इस्तेमाल से त्वचा को ठण्डक मिल सकती है। वहीं इस फेस मास्क में शहद का इस्तेमाल भी किया गया है, जो त्वचा पर नमी लाने और सॉफ्ट स्किन बनाए रखने में मदद कर सकता है। 

इस तरह से आप घर पर गुड़हल और एलोवेरा के एंटीऑक्सीडेंट मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाने में मदद कर सकता है। लेकिन अगर आप पहली बार इसका चेहरे पर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक बार हाथ पर लगाकर पैच टेस्ट जरूर कर लें। 

 

Read Next

मुंहासे हटाने के लिए इस तरह करें टमाटर का प्रयोग, दाग-धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा

Disclaimer