Difference of Impotence and Infertility in Hindi: बांझपन और नपुंसकता दोनों ही पुरुषों को होने वाली यौन समस्याएं है। इन दोनों में पुरुष यौन स्वास्थ्य और बच्चे पैदा करने की क्षमता प्रभावित होती है। लेकिन बांझपन और नपुंसकता पुरुषों को अलग-अलग तरीकों से प्रभावित करते हैं। आपको बता दें कि बांझपन वह स्थिति होती है, जब शुक्राणुओं का उत्पादन कम होता है। या फिर शुक्राणुओं की गुणवत्ता खराब होती है। इसके अलावा नपुंसकता वह स्थिति होती है, जिसमें पुरुषों को इरेक्टाइल डिसफंक्शन का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में पुरुषों को इरेक्शन प्राप्त करने में दिक्कत होती है।
बांझपन और नपुंसकता मे अंतर- Difference of Impotence and Infertility in Hindi
बांझपन क्या है?- What is Impotence in Hindi
बांझपन पुरुषों को होने वाली एक यौन स्वास्थ्य समस्या है। आजकल अधिकतर पुरुष बांझपन का सामना कर रहे हैं। इसमें पुरुषों में शुक्राणुओं का उत्पादन कम होता है या फिर सही गुणवत्ता नहीं होती है। अगर कोई पुरुष एक साल या उससे अधिक समय से अपनी महिला साथी को गर्भवती करने में असमर्थ है, तो यह स्थिति बांझपन का आम लक्षण होता है। बांझपन की वजह से पुरुषों के लिए पिता बनने का सुख प्राप्त करना काफी मुश्किल हो जाता है।
बांझपन के कारण- Impotence Causes in Hindi
- कैंसर का इलाज यानी कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी
- डायबिटीज रोग
- अंडकोष में नसों का बढ़ना
- शराब, धूम्रपान का सेवन करना
- यौन संचारित रोग
- एचआईवी
- स्टेरॉइड जैसी दवाइयों का सेवन करना
- शीघ्रपतन
इसे भी पढ़ें- पुरुषों में बांझपन होने पर दिख सकते हैं ये 5 लक्षण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
नपुंसकता क्या है?- What is Infertility in Hindi
खराब खान-पान, असक्रिय जीवनशैली और तनाव नपुंसकता के मुख्य कारण हो सकते हैं। आजकल इन्हीं कारणों की वजह से अधिकतर पुरुषों को नपुंसकता का सामना करना पड़ रहा है। नपुसंकता वह स्थिति होती है, जिसमें पुरुषों को इरेक्टाइल डिसफंक्शन का सामना करना पड़ता है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन वह होता है, जिसमें पुरुषों को इरेक्शन बनाने में मुश्किल होती है। नपुंसकता पुरुषों में कई कारणों की वजह से हो सकता है-
नपुंसकता के कारण- Infertility Causes in Hindi
नपुंसकता कई कारणों की वजह से हो सकता है। इसमें शामिल हैं-
- हृदय रोग
- डिप्रेशन
- तनाव या चिंता
- डायबिटीज
- पार्किंसंस रोग
- हाई ब्लड प्रेशर
- हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल
- दवाइयां- एंटीडिप्रेसेंट, एंटीथिस्टेमाइंस
- मोटापा
- तंबाकू का सेवन करना
- शराब पीना
इसे भी पढ़ें- बांझपन किस विटामिन की कमी से होता है? जानें फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए जरूरी विटामिन्स
आपको बता दें कि बांझपन और नपुसंकता पुरुषों में होने वाली यौन स्वास्थ्य समस्याएं हैं। ये दोनों ही समस्याएं अलग-अलग होती हैं। बांझपन और नपुसंकता में पुरुषों के लिए अपनी महिला साथी को गर्भवती करने में मुश्किल हो जाती है। अगर आप भी एक या अधिक साल से महिला को गर्भवती करने में असमर्थ हो रहे हैं, तो इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।