अर्थराइटिस एक ऐसा रोग है, जिसमें मरीज के जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है। दर्द के साथ-साथ सूजन की समस्या भी इस रोग में आम है। अर्थराइटिस की बीमारी उम्र के साथ और तकलीफदेह होती जाती है। आमतौर पर 3 तरह के अर्थराइटिस के मरीज सबसे ज्यादा पाए जाते हैं- ऑस्टियोअर्थराइटिस, रयूमेटॉइड अर्थराइटिस और गठिया आदि। इस रोग के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर खून में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से जब ये एसिड जोड़ों में जाकर जमा होने लगता है, तो अर्थराइटिस होता है। अर्थराइटिस से होने वाली तकलीफों को कम करने के लिए कुछ फल बहुत मददगार हो सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही 5 फल जिन्हें अर्थराइटिस के मरीजों को जरूर खाना चाहिए।
अंगूर खाएं
अर्थराइटिस के रोगियों के लिए अंगूर एक बहुत फायदेमंद फल है। इसका कारण यह है कि अंगूर में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और एंटी-इंफ्लेमेट्री (सूजनरोधी) गुण होते हैं, जिसके कारण अंगूर खाने से अर्थराइटिस के मरीजों को दर्द और सूजन दोनों में ही राहत मिलती है। अंगूर के छिलके में रेस्वेट्रॉल नाम का एक खास एंटीऑक्सीडेंट और प्रोएंथोसायनाडिन (Proanthocyanidin) होते हैं, जो अर्थराइटिस के रोगियों के लिए विशेष फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: अर्थराइटिस के कारण सुबह होने वाली अकड़न और दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये आसान घरेलू उपाय
तरबूज भी है फायदेमंद
तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। तरबूज गर्मियों में आने वाला सबसे फायदेमंद फल माना जाता है। तरबूज अर्थराइटिस के मरीजों के लिए इसलिए फायदेमंद है क्योंकि इसमें कैरोटेनॉइड बीट-क्रिप्टोजैन्थिन (Carotenoid Beta-Cryptoxanthin) होता है। इसके अलावा तरबूज में मौजूद लाइकोपीन के कारण इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी होते हैं। यही कारण है कि अगर अर्थराइटिस के मरीज तरबूज का सेवन करें, तो उन्हें सूजन और दूसरी तकलीफों में फायदा मिलता है। तरबूज रयूमेटॉइड अर्थराइटिस के रोगियों के लिए विशेष फायदेमंद होता है।
एवोकाडो
एवोकाडो को सुपरफ्रूट माना जाता है क्योंकि ये फल कई पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। एवोकाडो का सेवन अर्थराइटिस के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें विटामिन ई होता है, जो कि एक ऐसा माइक्रोन्यूट्रिएंट है, जो सूजन को कम करता है। एवोकाडो के सेवन से जोड़ों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है और शुरुआती अवस्था में हुए अर्थराइटिस को ठीक किया जा सकता है।
चेरी
अर्थराइटिस फाउंडेशन के अनुसार चेरी का सेवन अर्थराइटिस रोग में फायदेमंद होता है। गहरे लाल रंग की चेरीज में एंथोसायनिन (Anthocyanin) नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। इसलिए चेरी के सेवन से अर्थराइटिस के मरीज के जोड़ों की सूजन कम होती है, दर्द कम होता है और जोड़ धीरे-धीरे स्वस्थ होने लगते हैं। अर्थराइटिस के मरीजों के लिए चेरी का जूस पीना भी फायेदमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: खान-पान में बदलावों के द्वारा कर सकते हैं अर्थराइटिस को कंट्रोल, जानें कैसे?
संतरा और दूसरे खट्टे फल
खट्टे फलों में विटामिन सी होता है, जो कि अर्थराइटिस के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। विटामिन सी भी शरीर के लिए एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और सूजन घटाने में मदद करता है। इसलिए अगर आप अर्थराइटिस का शिकार हैं, तो आपको खट्टे फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए, जैसे- संतरा, नींबू, मौसमी आदि।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi
Read Next
एक दिन में कितने लीटर पानी पीना है जरूरी? जानिए आपके स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है पानी
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version