Expert

लिवर हेल्थ इंप्रूव करने के लिए अपनाएं डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़े ये टिप्स, जानें एक्सपर्ट से

अगर आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ चीजें रोज फॉलो करते हैं, तो आप अपनी लिवर हेल्थ बूस्ट कर सकते हैं। जानें लिवर हेल्थ बूस्ट करने के लिए कुछ खास टिप्स।  
  • SHARE
  • FOLLOW
लिवर हेल्थ इंप्रूव करने के लिए अपनाएं डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़े ये टिप्स, जानें एक्सपर्ट से


How can I improve my liver life: शरीर के अन्य हिस्सों की तरह लिवर भी जरूरी हिस्सा होता है। यह ब्लड को फिल्टर करने का काम करता है। इसके साथ ही, लिवर में बनने वाला एंजाइम खाना पचाने में मदद करता है। अगर आपकी लिवर हेल्थ ठीक नहीं, तो इसके कारण आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ सकते हैं और आपको बीमारियों का खतरा हो सकता है। इसलिए जरूरी है अपने शरीर के साथ लिवर पर भी ध्यान दिया जाए। अगर आप ज्यादा जंक या प्रोसेस्ड फूड खाते हैं, तो आपकी लिवर हेल्थ को नुकसान हो सकता है। लिवर हेल्दी रखने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल दोनों पर ध्यान जरूरी है। न्यूट्रिशनिस्ट और होलिस्टिक हेल्थ कोच निधि काकर के मुताबिक अगर आप कुछ टिप्स फॉलो करते हैं, तो आप लिवर को हेल्दी रख सकते हैं। आइए इस लेख में जानें इन टिप्स के बारे में। 

liver detox

लिवर को हेल्दी रखने के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स- Diet and Lifestyle Related Tips To Improve Liver Health

नींबू पानी से दिन की शुरुआत करें- Start Your Day with Lemon Water

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से लिवर हेल्थ बूस्ट होगी। इसके सेवन से पाचन क्रिया भी तेज होती है और बॉडी डिटॉक्स होती है। नींबू पानी पीने से बाइल जूस का प्रोडक्शन बढ़ता है और बॉडी हेल्दी रहती है। 

खाने में हल्दी एड करें- Add Haldi In Your Meal

अपने हर मील में हल्दी जरूर एड करें। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जिससे लिवर डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। हल्दी के सेवन से शरीर में दर्द और सूजन भी कम होती है। 

रोज आंवले का सेवन करें- Consume Amla Daily

रोज आंवला खाने से आपकी लिवर हेल्थ को भी फायदा होगा। आंवले में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इनसे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है। 

त्रिफला के सप्लिमेंट्स लें- Consume Triphala Daily

लिवर को क्लीन करने के लिए आप त्रिफला पाउडर खा सकते हैं। इससे पाचन क्रिया भी ठीक होती है बॉडी से टॉक्सिन निकलने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें- लिवर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं ये 6 न्यूट्रिएंट्स, जानें इनके फूड सोर्स

एलोवेरा जूस पिएं- Aloevera Juice

एलोवेरा जूस पीने से लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो लिवर की सूजन कम करने में मदद करते हैं। 

रोज योगा करें- Do Yoga

कुछ योगासन करने से लिवर हेल्थ बूस्ट करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप 3-4  मिनट हाफ स्पाइनल ट्विस्ट पोज कर सकते हैं। इससे लिवर हेल्थ बूस्ट होगी और पाचन भी स्वस्थ रहेगा। इस योगासन के अभ्यास से लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में भी मदद मिलती है। 

डाइट में हेल्दी फैट्स लें- Add Healthy Fats

डाइट में हेल्दी फैट्स जैसे नट्स, सीड्स, ऑलिव ऑयल और कोकोनट ऑयल एड करने से लिवर हेल्थ बूस्ट होगी। इससे लिवर फंक्शन ठीक होता है और हार्मोन प्रोडक्शन ठीक होती है। 

डेंडेलियन रूट टी पिएं- Consume Dandelion Tea

डेंडेलियन रूट की चाय पीने से लिवर हेल्थ बूस्ट होती है। इसके सेवन से बाइल जूस का प्रोडक्शन बढ़ता है और लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है। इसके सेवन से लिवर से टॉक्सिन भी बाहर आते हैं।

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार लिवर को हेल्दी रखते हैं ये 5 फूड्स, डाइट में करें शामिल 

सब्जियों का सेवन बढ़ाएं- Consume More Vegetable

हरी पत्तेदार सब्जियां लिवर को क्लीन करने में मदद करती हैं। इसके अलावा प्याज और लहसुस का सेवन करने से लिवर से टॉक्सिन और फैट्स भी बाहर आता है। 

रोज एक्सरसाइज करें- Do Exercise Daily

लिवर को क्लीन और हेल्दी रखने के लिए रोज एक्सरसाइज करना जरूरी है। अगर आप रोज 30 मिनट भी एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने से लिवर फैट भी कम होता है। 

डीप ब्रीदिंग और मेडिटेशन करें- Meditation

अगर आप अपने माइंड को भी रिलैक्स रखते हैं, तो इससे आपको लिवर हेल्थ बूस्ट करने में भी मदद मिलेगी। इससे स्ट्रेस कम होगा और ऑक्सीजेशन बूस्ट होगा। इससे आपकी लिवर हेल्थ को भी फायदा मिलेगा। 

Read Next

हर साल 4 सितंबर को मनाया जाता है विश्व ल्यूकेमिया दिवस, जानें इस दिन का महत्व और इतिहास

Disclaimer