
Detox Drinks For Winters: सर्दियों में शरीर को डिटॉक्स करना काफी जरूरी होता है। शरीर को डिटॉक्स करने से शरीर के विषैले टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और शरीर भी हेल्दी रहता है। कई लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कई तरह की दवाइयों और पाउडर आदि का इस्तेमाल करते हैं। ये सब चीजें शरीर के लिए हानिकारक होती हैं। ऐसे में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए किचन में मौजूद चीजों का भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इन चीजों से शरीर को डिटॉक्स करने से किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा। सर्दियों में शरीर को डिटॉक्स करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। इन ड्रिंक्स के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है। आइए जानते हैं सर्दियों में शरीर को डिटॉक्स करने वाली ड्रिंक्स के बारे में।
अजवाइन का पानी
अजवाइन का पानी शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। अजवाइन का पानी शरीर को गर्म रखने के साथ बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। अजवाइन का पानी बनाने के लिए सुबह एक चम्मच अजवाइन को पानी में भिगो कर रख दें। सुबह उठने के बाद इस पानी को 5 मिनट के लिए उबालें। फिर इस पानी को दिन में कभी भी पिएं। ये पानी वजन कम रखने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत करता हैं।
सेंधा नमक
सेंधा नमक शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कप गर्म पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर पिएं। सेंधा नमरी पाचन को मजबूत करके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सेंधा नमक का उपयोग खाने में भी किया जा सकता है। सर्दी में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इसका उपयोग करें।
करी पत्ते का पानी
करी पत्ते का पानी सर्दियों में पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इसको बनाने के लिए 15 से 20 करी पत्ते को लेकर धोलें। उसके बाद इसे एक गिलास गर्म पानी में डालकर 5 मिनट तक उबलने दें। जब पानी का रंग बदलने लग जाएं, तो इस पानी को हल्का गुनगुना होने पर पिएं। ये पानी शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर हेल्दी रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए कपूर का करें इन 4 तरीकों से इस्तेमाल
तुलसी का पानी
तुलसी का पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तुलसी के पत्तों मे एंटीबैक्टीरिल और एंटीवायल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता हैं। तुलसी के पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है। इस पानी को बनाने के लिए तुलसी के पत्तों को रात भर के लिए पानी में भिगो दें। उसके बाद अगले दिन इस पानी को छानकर पिएं।
अदरक का पानी
अदरक का पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसको बनाने के लिए अदरक के टुकड़ें को 10 से 15 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। उसके बाद अदरक का सारा अर्क उस पानी में आ जाएगा। ये पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इन ड्रिंक्स को पीया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik