Pica Disorder in Hindi: कई लोगों को कच्चे चावल खाने का मन करता है। क्या आपने कभी अपने आसपास ऐसे लोगों को देखा है? अगर नहीं, तो किसी छोटे बच्चे को चॉक या मिट्टी खाते तो जरूर देखा होगा। कई बार हम इसे सामान्य समझ लेते हैं। लेकिन यह एक तरह का ईटिंग डिसऑर्डर है जिसे पिका डिसऑर्डर (Pica Disorder) के नाम से जाना जाता है। पिका एक लैटिन शब्द है, जो एक प्रकार का पक्षी होता है। इस पक्षी को असामान्य चीजों को खाने के लिए जाना जाता है। वहीं मेडिकल साइंस में, पिका एक की मेंटल हेल्थ कंडीशन है जिसमें व्यक्ति न खाए जाने वाली चीजों को भी खा लेता है। पिका डिसऑर्डर होने पर टैल्कम पाउडर, चारकोल, कॉफी पाउडर, बाल या धागा, बर्फ, पेंट, पेपर, पत्थर, साबुन, ऊन या कपड़ा खाने का मन करता है। इस लेख में हम जानेंगे पिका डिसऑर्डर के कारण, लक्षण और इलाज। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के बोधिट्री इंडिया सेंटर की काउन्सलिंग साइकोलॉजिस्ट डॉ नेहा आनंद से बात की।
पिका डिसऑर्डर के लक्षण- Pica Disorder Symptoms
पिका डिसऑर्डर होने पर-
- छोटी या बड़ी आंत में ब्लॉकेज हो सकता है।
- कब्ज की समस्या हो सकती है।
- राख खाने का मन करता है।
- लोग पकी मिट्टी खाने लगते हैं।
- हर समय चॉकलेट या टॉफी खाने का मन करता है।
- कुछ लोगों को पिका डिसऑर्डर होने पर कच्चे चावल खाने का मन भी करता है।
इसे भी पढ़ें- नए माहौल में होता है तनाव, तो यह हो सकता है एडजस्टमेंट डिसऑर्डर का संकेत, समझें क्या है यह
पिका डिसऑर्डर के कारण- Pica Disorder Causes
- पोषक तत्वों की कमी के कारण लोगों को यह अजीब डिसऑर्डर हो जाता है।
- जिन लोगों को किसी प्रकार की डिसेबिलिटी जैसे ऑटिज्म है, उन्हें पिका डिसऑर्डर हो सकता है।
- अगर आपके शरीर में जिंक और आयरन की कमी है, तो आप इस डिसऑर्डर का शिकार हो सकते हैं।
- शरीर में खून की कमी होने के कारण पिका डिसऑर्डर हो जाता है।
- यह समस्या गर्भवती महिलाओं में भी देखने को मिलती है। आयरन की कमी के कारण पिका डिसऑर्डर हो जाता है।
- एनीमिया के चलते गर्भवती महिलाएं, मिट्टी या चॉक खाती हैं।
पिका डिसऑर्डर का इलाज- Pica Disorder Treatment
पिका डिसऑर्डर के लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए। पिका का प्राथमिक इलाज संभव है। पिका डिसऑर्डर में डॉक्टर ब्लड टेस्ट करते हैं। अगर खून की कमी होती है, तो व्यक्ति को आयरन रिच फूड्स जैसे केला खाने की सलाह दी जाती है। पिका डिसऑर्डर होने पर बिहेवियरल थेरेपी की मदद से इलाज किया जाता है। इस थेरेपी में लोगों को खाए जाने वाले और न खाए जाने वाली चीजों के बारे में बताया जाता है। पिका डिसऑर्डर के लिए कोई विशेष दवा नहीं है, लेकिन डॉक्टर मरीज को मल्टीविटामिन्स खाने की सलाह दे सकते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।