Fear of Vomiting or Emetophobia: दुनिया में तरह-तरह के फोबिया मौजूद हैं। कुछ लोगों को पानी से डर लगता है, तो कुछ को हवाई जहाज में बैठने का डर होता है। लेकिन डर, फोबिया में तभी बदलता है जब आपका डर, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने लगे। ऐसा ही एक डर है एमेटोफोबिया। एमेटोफोबिया में उल्टी के विचार, इसकी संभावना आदि के बारे में सोचते ही व्यक्ति को घबराहट और चिंंता महसूस होने लगती है। एमेटोफोबिया का इलाज, कई प्रकार की मेंटल हेल्थ थेरेपी, सीबीटी तकनीक और दवाओं की मदद से किया जाता है। एमेटोफोबिया किसी भी उम्र में हो सकता है। यह फोबिया, बच्चों में भी देखा जाता है। जिन लोगों को ईटिंग डिसआर्डर होता है, उन्हें इस तरह का फोबिया हो सकता है। इस लेख में जानेंगे एमेटोफोबिया के लक्षण, कारण और इलाज। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के बोधिट्री इंडिया सेंटर की काउन्सलिंग साइकोलॉजिस्ट डॉ नेहा आनंद से बात की।
एमेटोफोबिया क्या है?- What is Emetophobia
एमेटोफोबिया उल्टी करने या उल्टी होते देखने का अत्यधिक डर है। यह एक प्रकार का विशिष्ट फोबिया है जिसमें व्यक्ति उल्टी की संभावना, उल्टी के विचार या उल्टी करने के बारे में सोचने से भी घबराहट और चिंता का अनुभव करने लगता है। यह फोबिया विभिन्न प्रकार के शारीरिक, भावनात्मक और व्यवहारिक लक्षणों के माध्यम से दिख सकता है और व्यक्ति के दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकता है।
एमेटोफोबिया के लक्षण- Symptoms of Emetophobia
- सांस लेने में कठिनाई या दिल की तेज धड़कन महसूस करना।
- पेट में दर्द या गड़बड़ी महसूस होना।
- मतली का एहसास होना।
- जरूरत से ज्यादा चिंता और बेचैनी होना।
- उल्टी करने की आशंका होना।
- स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा संवेदनशील होना ताकि उल्टी न हो जाए।
- खाने-पीने में जरूरत से ज्यादा सतर्कता बरतना ताकि उल्टी न हो जाए।
- सामाजिक स्थितियों से बचना क्योंकि वहां उल्टी होने का डर रहता है।
- उल्टी से बचने के लिए दवाओं का अधिक इस्तेमाल करना।
एमेटोफोबिया के कारण- Causes of Emetophobia
एमेटोफोबिया के कई संभावित कारण हो सकते हैं। जैसे-
- अगर किसी व्यक्ति ने पहले किसी बीमारी के कारण अधिक बार उल्टी का अनुभव किया हो, तो यह डर, एमेटोफोबिया को जन्म दे सकता है।
- मानसिक समस्याएं जैसे कि चिंता और तनाव भी एमेटोफोबिया को बढ़ा सकते हैं। कभी-कभी यह फोबिया अन्य मानसिक समस्याओं से जुड़ा होता है।
- अगर परिवार के किसी सदस्य को एमेटोफोबिया है, तो यह भी फोबिया के विकास का एक कारण बन सकता है।
एमेटोफोबिया का इलाज- Treatment of Emetophobia
एमेटोफोबिया का इलाज कई तरीकों से किया जा सकता है-
- कॉग्नेटिव बिहेवरल थेरेपी या सीबीटी की मदद से व्यक्ति की सोच और व्यवहार को पहचानने और बदलने में मदद मिलती है।
- एंटी-डिप्रेसेंट्स दवाओं की मदद से एमेटोफोबिया के लक्षणों को कंट्रोल किया जाता है।
- माइंडफुलनेस और ध्यान की तकनीक की मदद से चिंता को कम करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
- डायलेक्टिकल बिहेवियर थेरेपी (DBT) की मदद से भावनात्मक अस्थिरता जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
- पौष्टिक भोजन, एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद आदि आदतों को फॉलो करके भी एमेटोफोबिया को ठीक किया जा सकता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version