अगर आप छोटी-छोटी बातों पर टेंशन लेते हैं या अवसाद के शिकार हैं तो आप जल्दी ही बुढापे का शिकार हो सकते हैं। हाल ही में हुए शोध में सामने आया है कि लंबे समय तक अवसाद और तनाव की स्थिति में रहने वाले लोग जैविक तौर पर जल्दी बुढ़ापे के शिकार हो जाते हैं।
इससे पहले तक माना जाता था कि अवसाद पीड़ित व्यक्तियों में कैंसर, डायबिटीज, मोटापे और दिल की बीमारियों के खतरे बढ़ जाते हैं। लेकिन अब शोधकर्ता ने एक नए अध्ययन में पाया है कि इसके प्रभाव से कोशिकाएं जल्दी बूढ़ी हो जाती हैं।
अमेरिका और हालैंड के शोधकर्ताओं नें 2,407 लोगों पर अध्ययन किया। इनमें से एक तिहाई लोग हाल में अवसाद से जूझ रहे थे। बाकी ने कभी भी इसका अनुभव नहीं किया। इन सभी लोगों के खून के नमूने लिए गए। इनमें कोशिकाओं को बूढ़ा करने वाले संकेतों का विश्लेषण किया गया।
शोधकर्ता टेलोमीयर नामक भीतरी कोशिकाओं की संरचना में बदलाव को देखना चाहते थे।
Read More Health News In Hindi