Dengue Cases: देश में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले, मनसुख मंडाविया ने अधिकारियों के दिए ये खास निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर डेंगू की रोकथाम करने के लिए उन्हें दिशा-निर्देश दिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
Dengue Cases: देश में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले, मनसुख मंडाविया ने अधिकारियों के दिए ये खास निर्देश


भारत ही नहीं बल्कि, कई देशों में डेंगू के मामले पिछले कुछ दिनों में बढ़े हैं। इसके चलते कई लोगों की मौत तक हो चुकी है। डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी दिन ब दिन बढ़ रही है। इसी संदर्भ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय ने बुधवार को अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल बैठक की। जिसमें उन्होंने डेंगू की रोकथाम करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। 

प्रोटोकॉल्स फॉलो करने के दिए निर्देश 

मांडवीय ने बैठक कर अधिकारियों को देश में चल रही स्थिति के बारे में आगाह किया और डेंगू की रोकथाम और उसपर अंकुश लगाने के लिए की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेंगू पर करीब से नजर बनाए रखें और अलर्ट रहें ताकि जल्दी ही इसकी रोकथाम की जा सके। मांडवीय द्वारा दिए गए एक बयान के मुताबिक राज्यों में डेंगू की स्थिति को कंट्रोल करने के लिए सभी आवश्यक सहायता पहुंचाई जा रही हैं। ऐसे में उन्होंने लोगों से भी डेंगू के प्रोटोकॉल्स का पालन करने का आग्रह किया है। 

इसे भी पढ़ें - कोलकाता में मां से नवजात बच्चे को हुआ डेंगू, जानें कैसे फैलता है वर्टिकल ट्रांसमिशन

देश में क्या है डेंगू की स्थिति? 

राजधानी दिल्ली में भी डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फिलहाल मरीजों की संख्या 3 हजार के भी पार जा चुकी है। पिछले 1.5 महीने में यह मामले काफी तेजी से बढ़े हैं, जबकि 5 अगस्त तक शहर में डेंगू के केवल 348 मरीजों की ही पुष्टी हुई थी। वहीं, महाराष्ट्र में 25 सितंबर तक डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 3068 तक पहुंच चुकी है। वहीं, कोलकाता में डेंगू का कहर काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। 20 सितंबर तक राज्य में डेंगू के 38000 मामलों की पुष्टि की चुकी है। ऐसे में दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा में भी डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। 

denguesymptom

डेंगू से बचने के तरीके

  • डेंगू से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़ पहनें। बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह से ढ़ककर रखें। 
  • इसके लिए बर्तन या फिर पानी की टंकी में पानी जमा न होने दें। जिससे मच्छर पनपने का खतरा कम हो सकेगा। 
  • इसके लिए आप मॉस्किटा कॉयल यूज भी कर सकते हैं। 
  • घर के आस-पास साफ सफाई रखें।

 

 

Read Next

World Rabies Day 2023: 28 सितंबर को क्यों मनाया जाता है रेबीज दिवस? जानें क्या है इस साल की थीम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version