Expert

नवरात्रि के व्रत में खा रहे हैं फ्राइड आलू? तो जान लीजिये इसके नुकसान

Aloo Side Effects : नवरात्रि के व्रत में लोग डीप फ्राई आलू खाना बहुत पसंद करते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए हानिकारक होता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
नवरात्रि के व्रत में खा रहे हैं फ्राइड आलू? तो जान लीजिये इसके नुकसान

Deep Fried Potato Side Effects: नवरात्रि के व्रत में सबसे ज्यादा आलू खाया जाता है। आलू जल्दी पक जाते हैं, इसलिए भी व्रत में सबसे ज्यादा खाए जाते हैं। व्रत के दौरान आलू का सेवन इसलिए भी ज्यादा किया जाता है, क्योंकि यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाते हैं। व्रत के दौरान कुछ लोग उबले हुए खाते हैं, कुछ हाफ फ्राई खाते हैं, तो कुछ आलू को डीप फ्राई करके खाते हैं। उबले और हाफ फ्राई आलू खाना फिर भी ठीक है, लेकिन जो लोग व्रत के दौरान डीप फ्राई आलू खाते हैं, वो सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक साबित होते हैं। डीप फ्राइड आलू खाने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं इसके बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर और गट हेल्थ कोच डॉ. डिंपल ने जानकारी दी है। आइए जानते है इसके बारे में...

कैंसर का कारण बन सकते हैं डीप फ्राई आलू - Fried Potatoes Cause Cancer

डॉ. डिंपल का कहना है, आलू को डीप फ्राई करके खाने से यह कैंसर जैसी घातक बीमारी का कारण बन सकता है। दरअसल, आलू को पकाने के लिए तेल में काफी देर तक फ्राई किया जाता है। ज्यादा देर तक तेल में पकाने के कारण आलू में एक्रेलैमाइड नामक तत्व बनता है। यह तत्व न सिर्फ आलू के सभी पोषक तत्वों को खत्म कर देता है, बल्कि कैंसर का कारण भी बनता है। 

Aloo-khane-ke-Nuksaan

नर्वस सिस्टम डैमेज करते हैं डीप फ्राई आलू - Fried Aloo Damage Nervous System

डॉक्टर के मुताबिक आलू को डीप फ्राई करने से एक्रेलैमाइड पैदा होता है, जो नर्वस सिस्टम को डैमेज कर देता है। जानकारी के लिए बता दें कि इंसान के शरीर का नर्वस सिस्टम सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है। कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि नर्वस सिस्टम डैमेज होने से पैरालिसिस का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ेंः सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं दलिया के लड्डू, शेफ कुणाल कपूर से जानें स्पेशल रेसिपी 

हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है आलू - Fried Aloo Cause High Blood Pressure

डॉक्टर का कहना है कि डीप फ्राई आलू खाने से यह हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है।

इसे भी पढ़ेंः पेट की सेहत को हमेशा दुरुस्त रखने के लिए फॉलो करें ये 5 आयुर्वेदिक नियम  

क्या है आलू खाने का सही तरीका ?

डॉ. डिंपल का कहना है, "आलू को उबालकर, बेक या स्टीम करके ही खाना चाहिए। डीप फ्राई और हाफ फ्राई आलू से जहां तक संभव हो दूरी ही बनानी चाहिए। जिन लोगों को डीप फ्राई आलू बहुत ज्यादा पसंद हैं वह इसे फ्राई या रोस्ट करने से पहले करीब 15 से 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें। फ्राई करने से पहले अगर आलू को भिगोया जाता है, तो इससे एक्रेलैमाइड का उत्पादन कम होता है।"

Pic Credit: Freepik.com

Read Next

बदहजमी (अपच) दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

Disclaimer