कोरोनावायरस महामारी ने लोगों को घर पर रहने का एक सबक दिया है और हर संभन चीज को घर पर बनाकर ही इस्तेमाल करने की सीख दी है। इस तरह अनावश्यक रूप से बाहर जाने और बाजार जाने के बजाय अब हम घर पर उपलब्ध चीजों का ही उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में अधिकांश लोगों ने अपनी कई समस्याओं का ध्यान रखने के लिए प्राकृतिक उपचारों की ओर रुख किया है। ऐसा ही एक प्राकृतिक उपचार सिर दर्द, पीठ दर्द और छोटे-मोटे दर्द के लिए भी है, जिसे आप घर पर बना कर इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, हम किसी बड़ी चीज के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि बाम के बारे में बात कर रहे हैं, जिसका इस्तेमाल रोजमर्रा में हमारे यहां होता रहता है।
बाम बनाने का तरीका (homemade anti pain balm)
बाहरी बामों में कई बार कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिसके इस्तेमाल से बहुत तेज जलन होता है। वहीं कई लोग जो नियमित दर्द का अनुभव करने पर झट से बाम लगाने के आदि होते हैं, उनकी स्किन पर भी इसका असर दिखता है। तो ऐसे में इस तरह के दर्द में आप DIY बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपको दर्द से त्वरित राहत दिलाएगा। इसे बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी। जैसे कि
- - नेचुरल वैक्स
- -नारियल का तेल
- -नीलगिरी का तेल
- -पुदीना का तेल
- -लैवेंडर का तेल
- -बाम को स्टोर करने के लिए एक छोटा कंटेनर

इसे भी पढ़ें : आयुष मंत्रालय ने बताया 'गिलोय का काढ़ा' बनाने का सही तरीका, जानिए किन चीजों के मिश्रण से बनता है काढ़ा
बाम तैयार करने का तरीका
- - तीन चम्मच से अधिक वैक्स न लें और इसे चार चम्मच नारियल के तेल के साथ मिलाएं।
- -इन्हें माइक्रोवेव में गर्म करें ताकि एक साथ अच्छी तरह से मिले और पिघल जाएं।
- -इस मिश्रण में सभी आवश्यक तेलों को भी मिला लें और अब आप इसे माइक्रोवेव में गर्म कर लें।
- - अच्छी तरह से हिलाएं और इसे अच्छा मिश्रण बनने दें।
- - अब इसे कंटेनर में ट्रांसफर करें और इसका ढक्कन बंद कर दें।
- -ठंडा होने तक प्रतीक्षा करें, फिर इसे फ्रिज में स्टोर कर लें।
एक बार जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाता है, तो इसका उपयोग शरीर में दर्द बिंदुओं की मालिश करने के लिए किया जा सकता है, जिनमें आपको दर्द महसूस हो रहा हो। ये सभी सतही तौर पर जलन पैदा करके गहरे दर्द से ध्यान हटा देते हैं। बाम त्वचा की संवेदनशील नसों के अंतिम सिरे पर जलन पैदा करते हैं और रक्त धमनियों को चौड़ा करते हैं। जिस जगह पर बाम लगाया जाता है वहां लाल होने, सनसनी, जलन या ठंडक पहुंचने की वजह से मरीज का ध्यान भीतरी दर्द से हट जाता है। इस तरह व्यक्ति अच्छा महसूस करता है। वहीं बाम मिलाए जाने वाले तमाम तेल प्राकृतिक पेन किलर और मसल्स को रिलैक्स करने के लिये प्रयोग होता था।
इसे भी पढ़ें : अजवाइन और अदरक है गठिया रोगियों के लिए वरदान, शरीर में बढ़े यूरिक एसिड को कम करने के लिए ऐसे करें प्रयोग
बता दें कि जिन लोगों को टेंशन और स्ट्रेस की वजह से सिरदर्द होता है, उनके लिए ये बाम चुटकियो में दर्द को दूर करता है। वहीं इसमें मिला तुलसी का तेल माइग्रेन के सिदर्द को दूर करने के लिये सबसे अच्छा माना जाता है। साथ ही इसके कोर्इ साइड इफेक्ट भी नहीं होते। पर सावधानी के लिए बाम को इस्तेमाल करने से पहले एक पैच टेस्ट करें और फिर इस्तेमाल करें। साथ ही बाम को आंखों के संपर्क से बचाएं।
Read more articles on Home-Remedies in Hindi