
शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे वियान के साथ वर्कआउट का एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें मां-बेटे दोनों एक साथ लेग प्रेस वर्कआउट कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर कितनी कॉन्शियस रहती हैं, ये किसी से छिपा नहीं है। समय-समय पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से शिल्पा अपने फैंस के लिए तमाम योगा पोज और न्यट्रीशियस डिशेज की रेसिपीज शेयर करती रहती हैं। शिल्पा का फिटनेस के प्रति पैशन ही है कि वो 44 साल की उम्र में भी बिल्कुल यंग और एनर्जेटिक नजर आती हैं। हाल में ही शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने बेटे वियान के साथ वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वियान की उम्र अभी महज 7 साल है। इसलिए लोग शिल्पा से पूछ रहे हैं कि क्या वो अपने बेटे को भी अभी से ही फिटनेस फ्रीक बनाना चाहती हैं?
शिल्पा शेट्टी और वियान का खूबसूरत वीडियो
शिल्पा शेट्टी इस वीडियो में बेटे वियान के साथ लेग प्रेस वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वियान शिल्पा की गोद में बैठे हैं और शिल्पा उन्हें वर्कआउट क्लासेज दे रही हैं। वियान और शिल्पा वर्कआउट करते हुए काफी खुश लग रहे हैं। मां-बेटे का ये प्यार उनके फैंस को बहुत क्यूट लगा और लोगों ने कॉमेंट्स करके शिल्पा को अपना इंस्पिरेशन बताया।
शिल्पा ने वीडियो के साथ लिखा, "वियान रोज़ मुझे और अपने डैड को वर्कआउट करते देखता है, इसलिए आज वो भी इसे करना चाहता था। उसे समझ आता है कि हम अपनी हेल्थ को इम्पॉर्टेंस देते हैं और लंबे समय में ये हमारे लिए फायदेमंद है। हम यहां सीटेड लेग प्रेस (seated leg press) करते हुए मजे कर रहे हैं।"
इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी ने सीटेड लेग प्रेस के फायदे भी बता दिए। उन्होंने लिखा, "ये एक अच्छी एक्सरसाइज है, जो क्वाड्रिसेप्स और हैमस्ट्रिंग्स के लिए फायदेमंद होती है। इस एक्सरसाइज को करने से अन्य मूवमेंट्स जैसे- उछलने और दौड़ने में आपकी परफॉर्मेंस बेहतर होती है। आप अपने दिन की शुरुआत कैसे करते हैं?"
इसे भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की फिटनेस और ग्लो का राज है ये डाइट और वर्कआउट प्लान
फैंस को पसंद आ रहा है मां-बेटे का क्यूट अंदाज
लोगों को मां-बेटे का ये क्यूट अंदाज काफी पसंद आ रहा है। शिल्पा के इस पोस्ट को 18 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। शिल्पा खुद जितनी फिटनेस कॉन्शियस हैं, वो अपने बेटे की सेहत का भी उतना ही ख्याल रखती हैं। तमाम इंटरव्यूज और पोस्ट्स में वो बता चुकी हैं कि वो वियान की सेहत और खानपान को लेकर बहुत ध्यान देती हैं। उन्हें ज्यादा से ज्यादा नैचुरल फूड्स और फल-सब्जियां देती हैं।
इसे भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने लॉन्च किया 'सेलिब्रिटी फिटनेस एप', बताएंगी फिट और स्वस्थ रहने के टिप्स
कैसे किया जाता है लेग प्रेस वर्कआउट?
लेग प्रेस वर्कआउट एक खास मशीन पर किया जाता है। इस मशीन पर बैठने के बाद आपको सामने के फुटप्लेट पर अपने पैरों को रखना होता है। पैरों की पोजीशन घुटनों से 90 डिग्री होती है। इसी पोजीशन में रहते हुए फुटप्लेट को पैरों से ताकत लगाकर दबाना होता है और फिर अपने पहले वाली पोजीशन में आना होता है। ये वर्कआउट पैरों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा पेट की चर्बी घटाने, घुटनों को मजबूत बनाने, लोअर बॉडी को टोन करने और पेल्विक एरिया को स्वस्थ रखने में ये मददगार होता है।
Read more articles on Exercise Fitness in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।