बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने स्लिम-ट्रिम रूप, चेहरे पर ग्लो और फिटनेस के लिए काफी मशहूर हैं। शिल्पा अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं और इसके लिए वो रोज सुबह योग और एक्सरसाइज करती हैं। तरह-तरह के योगासनों और प्रणायाम के फायदे बताने और आम लोगों को इसे सिखाने के लिए शिल्पा ने अपनी सीडी भी जारी की थी, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। लेकिन ये तो आपको भी पता होगा कि हेल्दी और फिट शरीर के लिए सिर्फ योग और एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि पौष्टिक आहार भी जरूरी है। शिल्पा की सेहत का राज भी इन योगासनों से ज्यादा उनका डाइट प्लान है। शिल्पा इंडियन डाइट को फॉलो करती हैं और अपने डाइट प्लान का सख्ती से पालन करती हैं। यही कारण है कि 42 साल की उम्र में भी उनके चेहरे पर ग्लो और उनकी फिटनेस मेनटेन है।
इसे भी पढ़ें:- डांस से इतनी फिट रहती हैं धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित!
शिल्पा की फिटनेस का राज
- शिल्पा डेली 1800 कैलोरी का सेवन करती हैं। उनके न्यूट्रीशनिस्ट उनके डाइट में जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर्स का ध्यान रखते हैं।
- शिल्पा के दिन की शुरुआत आंवला या एलोवेरा के जूस, दलिया और ब्राउन शुगर से बनी चाय के साथ होती है।
- लंच में शिल्पा चपाती या ब्राउन राइस, चिकन करी, ऑलिव ऑयल में पकाई हुई सब्जियां, लेती हैं।
- शाम को ब्राउन ब्रेड, ब्राउन टोस्ट, ग्रीन टी और व्हाइट एग लेती हैं।
- रात के खाने में ज्यादातर सूप, सैलेड और चिकन होता है।
- इसके अलावा शिल्पा दिन के बीच में ऑर्गेनिक कॉफी लेती हैं।
इसे भी पढ़ें:- परिणीति और सोनम ने अपनी डाइट से 'रिजेक्ट' किया ये फूड
शिल्पा का वर्कआउट प्लान
- शिल्पा हफ्ते में पांच दिन एक्सरसाइज और योगासन करती हैं।
- इसमें दो दिन योगा, दो दिन स्ट्रेंथ एक्सरसाइज और एक दिन कार्डियो के लिए एक्सरसाइज शामिल है।
- योग के बाद शिल्पा हर रोज 10 मिनट तक मेडिटेशन करती हैं।
- प्रॉपर एक्सरसाइज के बाद शिल्पा प्रोटीन शेक पीती हैं। इसके अलावा वो रोज 8 किशमिश और दो खजूर भी लेती हैं।
- इसके अलावा चेहरे पर ग्लो और बॉडी में वाटर लेवल मेनटेन रखने के लिए शिल्पा रोज कम से कम 10 ग्लास पानी पीती हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Celebrity Fitness In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version