सनबर्न के राहत पाने के लिए लगाएं दही और पुदीने का फेस मास्क, जानें फायदे और बनाने का तरीका

Remedy For Sunburn: गर्मियां के दौरान सनबर्न की समस्या ज्यादा होती है। ऐसे में ठंडे दही और पुदीने से बना फेस मास्क काफी फायदेमंद हो सकता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सनबर्न के राहत पाने के लिए लगाएं दही और पुदीने का फेस मास्क, जानें फायदे और बनाने का तरीका

How To Whiten Skin After Sunburn: गर्मियां आते ही त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। इस दौरान स्किन एलर्जी, इन्फेक्शन और टैनिंग जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसी तरह गर्मियों में सनबर्न की समस्या भी काफी ज्यादा होती है। ऐसे में धूप के ज्यादा संपर्क में आने से त्वचा की उपरी परत जल जाती है। इसके कारण स्किन ओवर ड्राई हो जाती है। कई बार त्वचा में से परत भी निकलने लगती है। ऐसे में लोग मार्केट में मिलने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर निर्भर हो जाते हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स हर किसी को सूट नहीं करते हैं। ऐसे में पुदीना और दही का फेस मास्क फायदेमंद हो सकता है। प्राकृतिक होने के कारण इससे त्वचा पर साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। आइए लेख के माध्यम से जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका।

sunburn

सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए लगाएं दही और पुदीने का फेस मास्क- Curd and Mint Face Mask To Get Relief From Sunburn 

सामग्री

  • मुल्तानी मिट्टी- 2 
  • बर्फ- 2 से 3 क्यूब
  • पुदीना- 5 से 6 पत्तियां
  • दही- 2 चम्मच

बनाने की विधि

सबसे पहले बाउल में 2 चम्मच ठंडा दही लीजिए। अब इसमें कुछ पुदीने की पत्तियां और बर्फ डालकर ग्राइंड कर लें। आखिर में इसमें 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन और हाथों पर अच्छे से लगाएं। सूखने के बाद इसे साफ करें और खुद फर्क देखें।

इसे भी पढ़ें- सनबर्न से राहत पाने के लिए लगाएं पपीते और खीरे का फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका 

दही और पुदीने के फेस मास्क के फायदे- Benefits of Curd and Mint Face Mask

सनबर्न कम करता है- Reduce Sunburn

मुल्तानी मिट्टी और पुदीना दोनों ही त्वचा को ठंडक देने में मदद करते हैं। इसके रोज इस्तेमाल से त्वचा की रंगत पहले जैसी होने लगती है। इसे इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे सनबर्न की समस्या ठीक होने लगती है। साथ ही, इसमें मौजूद दही यूवी रेज के डैमेज को हील करने में मदद करता है। 

त्वचा को ठंडक देता है- Gives Cooling Effects

त्वचा को ठंडक देने के लिए यह फेस मास्क फायदेमंद है। बाहर धूप से आने के बाद आप यह फेस मास्क लगा सकते हैं। इससे  स्किन हील होती है। साथ ही त्वचा को ठंडक भी मिलती है। 

स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाए- Makes Skin Soft and Glowing

स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाने के लिए भी यह मास्क फायदेमंद है। दही त्वचा में चमक बढ़ाने में मदद करता है। वहीं मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से स्किन स्मूद भी रहती है। 

इसे भी पढ़ें- वेकेशन के बाद हो गई है सनबर्न की समस्या? जानें इससे छुटकारा पाने के उपाय

त्वचा में निखार बढ़ाए- Increase Glow

यह फेस मास्क आपके लिए ग्लो फेस मास्क साबित हो सकता है। पुदीना और दही त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करते हैं। बर्फ होने के कारण सनबर्न और टैनिंग कंट्रोल रहती है। इसके साथ ही त्वचा पर निखार भी बना रहता है। 

त्वचा की सफाई करता है- Clean Your Skin 

त्वचा की गहराई से सफाई के लिए यह फेस मास्क फायदेमंद है। मुल्तानी मिट्टी स्किन सेल्स को क्लीन करती है। इसके इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेट और स्मूद भी रहती है। 

अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ही यह फेस मास्क इस्तेमाल करना चाहिए। 

Read Next

एक्जिमा और सोरायसिस से पीड़ित लोग अपनाएं ये 5 टिप्स, लक्षणों को मैनेज करने में मिलेगी मदद

Disclaimer