पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए पिएं क्रैनबेरी का जूस, दूर होंगी कई परेशानियां

Cranberry Juice Benefits For Digestive Health: पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए क्रैनबेरी जूस पीना चाहिए, जानें इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए पिएं क्रैनबेरी का जूस, दूर होंगी कई परेशानियां


Cranberry Juice Benefits For Digestive Health: क्रैनबेरी जूस का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई गंभीर बीमारियों में भी फायदा मिलता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने से लेकर शरीर में बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में इस जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्रैनबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई, आयरन, पोटैशियम, जिंक और कैल्शियम भी पाया जाता है। भारत में क्रैनबेरी को करौंदा कहा जाता है। शरीर में खून की कमी से लेकर इन्फेक्शन से छुटकारा दिलाने में इस जूस का सेवन फायदेमंद होता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और इससे जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए क्रैनबेरी जूस पीने के फायदे।

पाचन तंत्र के लिए क्रैनबेरी जूस के फायदे- Cranberry Juice Benefits For Digestion in Hindi

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होने पर आपका शरीर जल्दी इन्फेक्शन की चपेट में नहीं आता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्रैनबेरी का जूस पीना फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से वजन कम करने में भी फायदा मिलता है। दरअसल, क्रैनबेरी में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और आंतरिक अंगों को हेल्दी बनाने का काम करते हैं। आंत और पाचन तंत्र में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए भी इस जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। पेट से जुड़े इन्फेक्शन की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी क्रैनबेरी जूस मदद करता है।

 Cranberry Juice Benefits For Digestive Health

इसे भी पढ़ें: डाइट में जरूर शामिल करें क्रैनबेरी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों की वजह से आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम नहीं कर पाता है। इसकी वजह से आपको अपच, पेट में गैस की समस्या और ब्लोटिंग आदि से जूझना पड़ सकता है। नियमित रूप से क्रैनबेरी जूस पीने से आपको इन परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। क्रैनबेरी जूस में कुछ ऐसे एसिड होते हैं, जो विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करते हैं। वेट लॉस डाइट में भी क्रैनबेरी जूस को शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा शरीर में खून की कमी और इन्फेक्शन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी क्रैनबेरी यानी करौंदे का जूस पीना फायदेमंद होता है। 

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए कैसे पिएं क्रैनबेरी का जूस?- How To Drink Cranberry Juice For Digestive Health?

क्रैनबेरी जूस का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। आप रोज सुबह के समय एक गिलास क्रैनबेरी जूस का सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको कई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप क्रैनबेरी जूस को संतरा, अंगूर और बेरी के साथ मिक्स करके भी पी सकते हैं। अगर आप किसी गंभीर बीमारी या समस्या का शिकार हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। क्रैनबेरी का जूस संतुलित मात्रा में ही पीना चाहिए। बहुत ज्यादा सेवन करने से आपको कई गंभीर परेशानियां भी हो सकती हैं। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, डायबिटीज रोगियों के लिए हैं रामबाण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version