गाय में है इस खतरनाक बीमारी को दूर करने की क्षमता!

रिसर्च के मुताबिक गाय के अंदर एचआईवी यानि एड्स से लड़ने की ताकत होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
गाय में है इस खतरनाक बीमारी को दूर करने की क्षमता!


पशुओं में किसी भी बीमारी से लड़ने की क्षमता मनुष्‍यों से कहीं ज़्यादा होती है। ऐसे में उनकी इस ताकत को मनुष्‍यों के लिए उपयोगी बनाने के लिए वैज्ञानिक खोज करते रहते हैं। इसी क्रम में वैज्ञानिकों की एक बेहद आश्‍चर्यजनक रिसर्च सामने आई है।

इन 4 जानलेवा बीमारियों में रामबाण साबित है ये 4 तरह के जूस



इस रिसर्च के मुताबिक गाय के अंदर एचआईवी यानि एड्स से लड़ने की ताकत होती है। वैज्ञानिक बताते हैं कि 100 में से सिर्फ़ 10 लोग ही हैं, जिनके अंदर कैंसर से लड़ने की ताकत होती है। उनका भी शरीर उपचार के 2 साल बाद कैंसर से लड़ने के लिए तैयार हो पाता है।

दुनियाभर में डेयरी प्रोडक्ट्स को सेहत के लिए लाभदायक बताया जाता है। इसके साथ ही अब गाय हमें तेज़ी से फ़ैल रहे कैंसर से भी निजात दिलाएगी। रिसर्च के मुताबिक इंसान के शरीर में कैंसर का पता लगने में 2 साल का समय लगता है। इसका कारण है Neutralising Antibodies (एंटीबॉडी को निष्क्रिय करना)। ये धीरे-धीरे शरीर में फ़ैलना शुरू करता है और करीब 2 साल में इसका असर दिखने लगता है। तब तक इसके इलाज या रोकथाम करने के लिए वक़्त निकल चुका होता है।

लेकिन गाय के अंदर इससे लड़ने की क्षमता काफ़ी ज़्यादा होती है। अपनी इम्यून शक्ति से गाय खुद ही इस ख़तरनाक बीमारी के किटाणुओं को 30 से 40 दिन में खत्म कर देती है। इस रिसर्च को द यूएस नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ हेल्‍थ ने अंजाम दिया है। उनके मुताबिक वो इस रिसर्च को पूरा करने के काफ़ी करीब हैं। उनकी टीम अब इसे दवाई के रूप में बनाने की कोशिश कर रही है, ताकि आने वाले वक़्त में इंसान भी कैंसर से लड़ने में सक्षम हो जाए। अगर ये रिसर्च पूरी तरह से सफ़ल रही, तो इंसानों के लिए ये दवाई किसी अमृत से कम नहीं होगी।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Other Disease In Hindi

Read Next

इसलिए गुगल से पढ़कर कभी न लें दवाई, दे सकते हैं इन 5 जानलेवा बीमारियों को न्योता

Disclaimer