Ardha Hanumanasana Benefits For Male in Hindi: शरीर और मन को स्वस्थ बनाने के लिए योग और एक्सरसाइज को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। हमारे देश में सदियों से ऋषि मुनि योग आदि क्रियाओं से खुद को रोग मुक्त रहने का संदेश देते आए हैं। यही वजह है कि योग से आप शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं। आज योग के फायदे दुनियाभर में प्रचलित हैं। इससे शरीर में लचीलापन आता है और आपको उम्र के साथ होने वाली समस्याओं में आराम मिलता है। आज हम आपको अर्ध हनुमान आसन (Ardha Hanumanasana) के बारे में बताने जा रहे हैं। यह एक ऐसा योगासन है, जो विशेष रूप से शरीर के निचले हिस्से को लचीला और मजबूत बनाने में मदद करता है। यह आसन पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि यह शारीरिक ताकत, लचीलापन और मानसिक शांति प्रदान करता है। इस लेख में वीवा फिटनेस सेंटर के कोच साईं श्रीवास्तव जानेंगे कि अर्ध हनुमान आसन से पुरुषों को क्या फायदे (Ardha Hanuman Asana Benefits For Male in Hindi) मिलते हैं।
अर्ध हनुमान आसन के पुरुषों के लिए फायदे -Ardha Hanumanasana (Half Split Pose) Benefits For Mens In Hindi
कूल्हों और पैरों की लचीलापन बनाएं
यह आसन कूल्हों, जांघों और घुटनों की मांसपेशियों को लचीला बनाता है। ऑफिस या अन्य जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने वाले पुरुषों को इससे काफी राहत मिलती है।
पॉश्चर को ठीक करने में सहायक
यह आसन रीढ़ की हड्डी को सीधा और मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही, सही पोस्चर बनाए रखने और पीठ दर्द से राहत पाने के लिए यह बेहद उपयोगी है।
पाचन में सुधार करें
अर्ध हनुमान आसन पाचन अंगों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। यह पेट की समस्याओं, जैसे गैस और कब्ज को दूर करने में भी मदद करता है।
मानसिक शांति प्रदान करें
अर्ध हनुमान आसन ध्यान और सांस लेने पर फोकस करता है, जिससे तनाव और चिंता कम होती है। पुरुषों के लिए मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने का यह एक शानदार तरीका है।
अर्ध हनुमान आसन करने का सही तरीका - How To Perform Ardha Hanuman Asana In Hindi
- इसे करने के लिए आप योगा मैट पर व्रजासन में बैठें।
- इसके बाद दाहिने पैर को आगे की ओर सीथा करें।
- इस पोजीशन में आपको अपने शरीर का सपोर्ट बाएं पैर के घुटने से करना होगा।
- अब आप हाथों की हथेलियों को जमीन पर रखने का प्रयास करें।
- ठीक इसी समय सिर को झुकाते हुए दाएं पैर को छुने का प्रयास करें।
- इस पोजीशन में शरीर को कुछ सेकंड के लिए होल्ड करें।
- इसके बाद नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं।
- शुरुआत में इसे करने में परेशानी होगी, लेकिन अभ्यास के बाद आप इसे आराम से कर लेगें।
इसे भी पढ़ें : पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने वाले योग, जानें इन्हें कैसे करें
Ardha Hanumanasana Benefits: अर्ध हनुमान आसन न केवल शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। पुरुषों के लिए यह आसन विशेष रूप से फायदेमंद है, क्योंकि यह उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संपूर्ण रूप से सुधारता है। इसे अपनी नियमित योग दिनचर्या में शामिल करके आप अपने शरीर को स्वस्थ और मजबूत बना सकते हैं।