मेनिनजाइटिस से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने वाला पहला देश बना नाइजीरिया, जानें इस बीमारी के बारे में

मेनिनजाइटिस होने पर दिमाग और रीढ़ की हड्डी की झिल्ली में सूजन आ जाती है। नाइजीरिया ने इस बीमारी से लड़ने के लिए पहली वैक्सीन बनाई है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मेनिनजाइटिस से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने वाला पहला देश बना नाइजीरिया, जानें इस बीमारी के बारे में


मेनिनजाइटिस एक ऐसी समस्या है, जिसमें आपके दिमाग और रीढ़ की हड्डी की झिल्ली में सूजन आ जाती है, इसके पीछे का मुख्य कारण संक्रमण होता है। इस बीमारी के मामले दुनियाभर में देखे जाते हैं। इस बीमारी से पीड़ित होने पर हर साल सैकड़ों लोगों की मौत तक होती है। हाल ही में नाइजीरिया ने इस बीमारी से लड़ने के लिए एक वैक्सीन तैयार की है। इस वैक्सीन के आने से मेनिनजाइटिस के मामलों की संख्या कम होने की उम्मीद की जा रही है। 

वैक्सीन लाने वाला पहला देश बना नाइजीरिया 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक नाइजीरिया ने मेनिनजाइटिस नामक बीमारी से लड़ने के लिए नया मेन5सीवी वैक्सीन तैयार की है। नाइजीरिया मेनिनजाइटिस के खिलाफ लड़ने के लिए वैक्सीन बनाने वाला पहला देश बन चुका है। डब्ल्यूएचओ की मानें तो पिछले साल इस बीमारी ने साउथ अफ्रका के कई हिस्सों में तेजी से अपने पैर पसारे थे। रिपोर्ट के मुताबिक साउथ अफ्रीके के 7 राज्यों में मेनिनजाइटिस के कारण 153 मौतें दर्ज की गई थीं। 

क्या है मेनिनजाइटिस? 

मेनिनजाइटिस को दिमागी बुखार भी कहा जाता है। दरअसल, दिमाग और रीढ़ की हड्डी के बीच तीन झिल्लियां पाई जाती हैं, जिसके आसपास लिक्विड जमा होता है, जिसमें कई बार इंफेक्शन हो जाता है। इस स्थिति को मेनिनजाइटिस कहा जाता है। इस स्थिति में आपको बुखार आने के साथ ही गर्दन में अकड़न, सिर दर्द और ठंड लगना आदि जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में सुनने की क्षमता प्रभावित होने के साथ ही कुछ सीखने में भी कठिनाई हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - WHO का दावा 2022 में भारत में नहीं लगे 11 लाख बच्चों को खसरा के टीके, स्वास्थ्य मंत्रालय ने खारिज की रिपोर्ट

मेनिनजाइटिस से बचने के तरीके 

  • मेनिनजाइटिस से बचने के लिए आपको साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में हाथों को अच्छे से साफ करें। 
  • इससे बचने के लिए आपको किसी ड्रिंक, खाने या फिर स्किन केयर प्रोडक्ट्स को शेयर करने से बचना चाहिए। 
  • इसके लिए छींक या फिर खांसी आने पर अपने मुंह को ढंकें। 
  • इसके लिए स्मोकिंग या फिर शराब पीने से परहेज करना चाहिए। 

Read Next

साल 2040 तक ब्रेस्ट कैंसर से हो सकती है कई मिलियन लोगों की मौत, The Lancet की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Disclaimer