कोरोना पूरी दुनिया में अपना कहर ढा रहा है। भारत में इसकी भयावह स्थिति बनी हुई है। वहीं, कई देश कोरोना महामारी से काफी हद तक काबू पा चुके हैं। कोरोना से बचाव के लिए लोग अपने लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव कर रहे हैं। साथ दुनियाभर के लोगों द्वारा वैक्सीन भी लगवाया जा रहा है। ताकि कोरोना से बचाव किया जा सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोविड-19 महामारी को हराने के लिए चीन दूध का सहारा ले रहा है। चीन सरकार अपनी जनता को दूध पीने की सलाह दे रही है, ताकि उनके शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़े। बताया जा रहा है कि प्रोटीन इम्यून पावर को बूस्ट करने में कारगर होते हैं। इतना ही नहीं चीन में कोरोना फैलने के बाद वहां की संसदीय वार्षिक बैठक में कानून निर्माताओं ने सरकार को दूध पीने पर एक कानून बनाने का सुझाव दिया था। इस कानून में पूरे दिन में कम से कम 300 ग्राम दूध पीने की सलाह दी गई थी। यह बात सुनकर सबको हैरानी होगी। चलिए डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानते हैं क्या सच में गाय का दूध कोरोना से हराने में कारगर साबित (Cow's Milk For Corona) होता है या नहीं?
क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए दूध का सहारा ले रहा है। इस बारे में डायटीशियन कामिनी कुमारी बताती हैं कि कोरोना से बचाव के लिए हमें अपनी इम्यून सिस्टम हाई करनी है और कोरोना के मरीजों की रिकवरी फास्ट करने के लिए हमें हाई प्रोटीन की आवश्यकता होती है। हाई प्रोटीन की बात करें, तो गाय के दूध में नैचुरल रूप से हाई प्रोटीन पाया जाता है। डायटीशियन के मुताबिक, अन्य चीजों में भी हाई प्रोटीन पाया जाता है, लेकिन केमिकल्सयुक्त प्रोटीन की तुलना में गाय का दूध अधिक फायदेमंद होता है। सिंथेटिक मिल्क या फिर दालों की तुलना में गाय के दूध में भरपूर प्रोटीन होता है। वहीं, भैंस के दूध की बात की जाए, तो इसमें फैट की अधिकता होती है। इसलिए भैंस के दूध की तुलना में गाय का दूध अधिक फायदेमंद होता है। गाय का दूध पीने से इम्यून पावर बूस्ट होता है। ऐसे में कोरोना से बचाव करने और रिकवरी करने में गाय का दूध फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि गाय के दूध से आप कोरोना को मार सकते हैं। इससे सिर्फ कोरोना का बचाव किया जा सकता है। या फिर जल्दी रिकवरी की जा सकती है।
गाय का दूध पीने के अन्य फायदे
- गाय का दूध पीने से बच्चे और बड़ो का बैद्धिक विकास बेहतर होता है। अन्य दूध की तुलना में गाय का दूध दिमाग के लिए अधिक फायदेमंद होता है।
- पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में भी गाय का दूध काफी फायदेमंद है। गाय के दूध को पचाने में पाचनतंत्र को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता नहीं होती है। यह पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकता है।
इसे भी पढ़ें - क्या आप भी है केला खाने के शौकीन? तो ज्यादा केला खाने से पहले जान लें इसके नुकसान
- पुरुषों की समस्या यानि पुरुषों में होने वाली शुक्राणु की कमी को दूर करने में भी गाय का दूध फायदेमंद होता है। गाय का दूध पीने से उनका वीर्य गाढ़ा होता है। साथ ही शुक्राणु की संख्या में भी वृद्धि होती है।
- हैजा, टीबी, और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव करने में गाय का दूध फायदेमंद होता है। साथ ही यह बच्चों को संपूर्ण पोषण देने में हमारी मदद करता है।
- पित्त संबंधी सभी समस्याओं को दूर करने में भी गाय का दूध फायदेमंद होता है। यह हमारे शरीर को तेज और ओज प्रदान करता है। इससे गैस की समस्या दूर हो सकती है।
- चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी गाय का दूध इस्तेमाल किया जाता है। गाय के दूध से चेहरे की मसाज करने से स्किन पर ग्लो आता है।
- गाय के दूध में मौजूद पील पदार्थ कैरोटीन से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद है। इससे आंखों की खूबसूरती भी बढ़ती है।
- अगर आप नियमित रूप से गाय का दूध पीते हैं, तो इससे टीबी जैसी परेशानी दूर हो सकती है।
- बुजुर्गों के शरीर में ताकत प्रदान करने में गाय का दूध काफी फायदेमंद होता है।
Read more articles on Healthy Diet in Hindi