Expert

महिलाएं पीरियड्स के दौरान पिएं धनिया और जीरा का पानी, दर्द और ऐंठन से मिलेगी राहत

Coriander Seeds And Jeera Water For Periods: धनिया और जीरा का पानी सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि पीरियड्स में महिलाओं के लिए भी बहुत लाभकारी है।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: May 13, 2023 09:27 IST
महिलाएं पीरियड्स के दौरान पिएं धनिया और जीरा का पानी, दर्द और ऐंठन से मिलेगी राहत

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Coriander Seeds And Jeera Water For Periods: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को काफी तकलीफ से गुजरना पड़ता है। इस दौरान उनके पेट और कमर में दर्द के साथ-साथ गंभीर ऐंठन का सामना करना पड़ता है। साथ ही कुछ महिलाओं को ब्लीडिंग काफी अधिक होती है, साथ ही इस दौरान रक्त के थक्के भी निकलते हैं। कुछ महिलाएं दर्द और ऐंठन से राहत पाने के लिए दिन भर हॉट बैग से सिकाई में लगी रहती हैं, वहीं कुछ दर्द निवारक दवाओं का सेवन करती हैं। लेकिन इन दवाओं का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकता है। ऐसे में अगर महिलाएं धनिया और जीरा का पानी पिएं, तो इससे उन्हें पीरियड्स के लक्षणों को नैचुरली राहत पाने में बहुत मदद मिल सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं, यह उनकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी भी साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको धनिया और जीरा का पानी बनाने का तरीका और फायदे बता रहे हैं।

Coriander Seeds And Jeera Water For Periods in hindi

धनिया और जीरा का पानी कैसे बनाएं- How to make coriander and cumin water

इस पानी को बनाना बहुत आसान है। आपको बस एक टी पैन में 2 कप पानी एक-एक छोटा चम्मच धनिया के बीज और जीरा डालकर उबालना है।1-2 मिनट उबालने के बाद गैस बंद कर दें। इस पानी को छानकर एक कप में निकाल लें। इस तरह पानी बनाकर दिन में 2-3 बार पिएं। आप चाहें, तो इसमें शहद मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढें: धनिया का जूस कैसे बनाएं? जानें इसकी आसान रेसिपी और फायदे

पीरियड्स में धनिया और जीरा का पानी कैसे लाभकारी है- Benefits Of Coriander And Cumin Water During Periods

इस पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-स्पास्मोडिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। पीरियड्स के दौरान जीरा और धनिया का पानी पीने से सूजन कम होती है। यह पेट में गैस से छुटकारा दिलाता है, जिसके कारण पेट में दर्द और ऐंठन जैसे लक्षण अधिक गंभीर हो जाते हैं। मतली, मूड स्विंग और हार्मोन्स के संतुलन को बिगड़ने से रोकने में भी यह पानी बहुत लाभकारी है। इसे पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। यह पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो को सामान्य करने में मदद करता है।

इसे भी पढें: वजन घटाने के लिए फॉलो करें ये 2000 कैलोरी डाइट, प्रोटीन भी मिलेगा भरपूर

पीरियड्स में महिलाओं के लिए इस पानी का सेवन दर्द निवारक दवाओं से अधिक प्रभावी साबित हो सकता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह हानिरहित होता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन और मेटाबॉलिज्म दुरुस्त करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर की इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

(Written by Vineet Kumar- Certified Fitness Coach, Nutritionist And Supplement Specialist)

All Image Source: freepik

Disclaimer