सर्दियों में पुरुषों को बरतनी चाहिए विशेष सावधानियां, ये बीमारियां खड़ी कर सकती हैं बड़ी परेशानी

सर्दियों में पुरुषों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जाए तो आपको कुछ परेशानियां हो सकती है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में पुरुषों को बरतनी चाहिए विशेष सावधानियां, ये बीमारियां खड़ी कर सकती हैं बड़ी परेशानी

सर्दियां आते ही हमारी आदतों में बदलाव हो जाता है। हम पहले की अपेक्षा कम सक्रिय रहते हैं। साथ ही ये देखा जाता है कि सर्दियों में गर्मी के मुकाबल अधिक बीमार पड़ते हैं। इस दौरान हमें अपनी इम्युनिटी पावर को मजबूत बनाना चाहिए। सर्दियों में पुरुषों को महिलाओं की तुलना में हार्ट अटैक होने की संभावना काफी अधिक होती है। सर्दियों में पुरुषों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही नियमित रूप से चेकअप कराना चाहिए। इसके साथ ही आपको सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली आदतों को भी तुरंत छोड़ना चाहिए। आगे जानते हैं कि सर्दियों में पुरुषों को किन बीमारियों के होने की संभावना अधिक होती है। 

common mens problem in winter

बीपी की समस्या 

सर्दियों में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को अधिक परेशानी होती है। इस समस्या में नसों में संकुचन हो जाता है। इस कारण से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। जिसकी वजह से नसों में दबाव पड़ने लगता है और इसी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में जरूर खाएं ये 8 चीजें, रहेंगे फिट और हेल्दी

दिल संबंधी समस्या होना 

सर्दियों के मौसम में ठंड की वजह से हमारे शरीर में भी कई तरह के बदलाव होते हैं। शरीर हमारे बॉडी टेम्परेचर को सही बनाए रखने के लिए हार्मोन व रक्त संचार आदि में बदलाव करता है। इससे दिल में भी दबाव पड़ता है। इसके साथ ही ऑक्सीजन के स्तर में कमी भी दिल संबंधी समस्याओं को बढ़ाने की मुख्य वजह बनता है। 

डायबिटीज का खतरा

पुरुषों को डायबिटीज होने की संभावना काफी अधिक होती है। पुरुषों के शरीर में वसा अधिक होती है, जिसकी वजह से उन्हें डायबिटीज होने का खतरा अधिक होता है। सर्दियों के समय में तेजी से वजन बढ़ना भी इसकी प्रमुख वजह हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें : सर्दी के मौसम में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए? जानें 6 फूड्स

कोलेस्ट्रॉल के स्तर में बढ़ोतरी होना 

सर्दियों में हाई कैलोरी डाइट लेने की वजह से ही कोलेस्ट्रॉल के स्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना काफी अधिक होती है। साथ ही शारीरिक कार्यों में कमी होने की वजह से भी कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हृदय व अन्य बीमारियों के होने की संभावना अधिक होती है। इस वजह से पुरुषों को खास तौर पर सर्दियों के समय में अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। 

सर्दियों में किस तरह की सावधानी बरतें 

सर्दियों में पुरुषों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही अपने खानपान की आदतों पर भी बदलाव करने चाहिए। 

  • डॉक्टर से नियमित रूप से चेकअप कराएं। 
  • सुबह के समय में जॉगिंग करने की आदत डालें। 
  • बाहर निकलते समय गर्म कपड़े अवश्य पहनें। 
  • धूम्रपान करने से बचें। 
  • हरी सब्जियों का सेवन करें। 
 

Read Next

Male Infertility: पुरुषों में इंफर्टिलिटी का कारण बन रहे हैं ये 5 फूड्स, जानें कैसे करते हैं असर

Disclaimer