
Common Eye Problems In Newborn Babies In Hindi: छोटे बच्चे काफी सेंसिटिव होते हैं। पेरेंट्स को उनके स्वास्थ्य का काफी ध्यान रखना पड़ता है। ऐसा न किया जाए, तो इससे उनकी तबियत बिगड़ सकती है। ऐसे ही उनकी आंखों की ओर भी खास ख्यार रखना पड़ता है। दरअसल, मौसम के कारण या फिर जरा-सी लापरवाही बरतने की वजह से बच्चों की आंखों में सूजन या अन्य समस्याएं हो सकती है। आमतौर पर छोटे बच्चों की आंखों में सूजन होने पर पानी से मल दिया जाता है या फिर अपने आप ठीक हो जाएगा, कहकर इग्नोर कर दिया जाता है। ऐसा किया जाना जरा भी सही नहीं है। विशेषकर जब बच्चे की आंखों में सूजन के साथ-साथ कुछ अन्य समस्याएं भी हों। इस लेख में, हम मेडिकेयर हॉस्पिटल, नवी मुंबाई के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नरजोहन मेश्राम (Head of Pediatric Intensive Care Department) से जानकर बता रहे हैं आपको कुछ जरूरी बातें।
आंखों में लालपन (Infants Red Eyes)
अगर नवजात शिशु की आंखां में सूजन होने के साथ-साथ लाल भी है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। दरअसल, आंखों में सूजन और लाल होने का मतलब है कि बच्चे की आंखों में इंफेक्शन हुआ है। ऐसी स्थिति में बच्चे को आंखों में दर्द भी हो सकता है और वह असहजता में बार-बार अपनी अांखों को मलने की कोशिश कर सकता है। पेरेंट्स को चाहिए कि बच्चे के हाथों के साफ-सुथरा रखें और उनकी अांखों को भी कुछ-कुछ देर में साफ करते रहें।
इसे भी पढ़ें: नवजात शिशु की देखभाल किस तरह करनी चाहिए? जानें कुछ जरूरी सावधानियां
आंखों से पानी आना (Watery Eyes In Babies)
नवजात शिशु के आंखों में सूजन के साथ-साथ अगर पानी भी आ रहा है, तो यह भी आंखों से संबंधित समस्या की ओर इशारा करता है। हालांकि, सूजन की वजह से कई बार आंखों से पानी निकल जाता है। सूजन की वजह जानकर, यह जाना जा सकता है कि उसकी आंखों से पानी क्यों आ रहा है। कई बार सूजन कम करने के लिए पेरेंट्स आई ड्रॉप का इस्तेमाल करते हैं। आई ड्रॉप की वजह से भी आंखों से पानी आ सकता है।
इसे भी पढ़ें : स्तनों में बनता है बहुत ज्यादा दूध तो महिलाएं अपनाएं ब्लॉक ब्रेस्टफीडिंग तकनीक, जानें इसके फायदे
आंखों में सूजन के साथ बुखार होना (Swollen Red Eyes With Fever)
नवजात शिशु की आंखों में अगर सूजन होने के साथ-साथ उसे बुखार भी आ रहा है, तो यह एक गंभीर स्थिति है। ऐसा होने पर बच्चे को तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाना चाहिए। दरअसल, बच्चे की आंखों में सूजन भी हो और उसे बुखार भी हो, तो इसका मतलब है कि उसका स्वास्थ्य सही नहीं है। आंखों में सूजन और बुखार, किसी अन्य बीमारी के लक्षण हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : जन्म के बाद नवजात शिशु को पूरी तरह स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं ये 6 बातें
आंखों में सूजन का बढ़ना (Swollen Eyes In Babies)
अगर नवजात शिशु की आंखों में लगातार सूजन बढ़ती जा रही है, तो यह भी एक बीमारी का संकेत हो सकता है। कई बार पेरेंट्स आंखों में सूजन को यह सोचकर इग्नोर कर देते हैं कि किसी कीड़े ने काटा होगा। समय के साथ-साथ अपने आप ठीक हो जाएगा। आपको बता दें, अगर बच्चे की आंखों की सूजन बढ़ रही है, तो किसी गंभीर संक्रमण के लक्षण हो सकते हैं। आप तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले जाएं।
नवजात शिशु की आंखों में सूजन हो जाए तो इन बातों ध्यान
नवजात शिशु में आंखों से पानी आना जन्मजात नासोलैक्रिमल डक्ट ब्लॉकेज के कारण हो सकता है। ऐसे में बार-बार डक्ट की बाहरी हिस्से की मालिश करने की आवश्यकता होती है।
- यह कंजंक्टिवाइटिस (नेत्रश्लेष्मलाशोथ) के कारण हो सकता है। डॉक्टर को दिखाकर आप एंटीबायोटिक दवाओं के साथ बच्चे का उपचार कर सकते हैं।
- नवजात शिशु की आंखों में सूजन होने पर उसकी आंखों में काजल न लगाएं।
- डॉक्टर की सलाह के बिना उसकी आंखों में किसी तरह का तेल या आई ड्रॉप न लगाएं।
- जरूरत पड़ने पर ही पानी से आंख साफ करें।
- कई मामलों में, जन्मजात मोतियाबिंद भी एक समस्या हो सकती है, जिसकी अक्सर पेरेंट्स अनदेखी कर बैठते हैं। इसे अनदेखा न करें और डॉक्टर से परामर्श लें।
- इलाज में देरी को रोकने के लिए बच्चे की नियमित जांच के दौरान आंखों की जांच भी जरूर करवाएं।
image credit: freepik