Doctor Verified

ठंडी लगने वाली ये 3 चीजें बढ़ा सकती हैं शरीर में गर्मी, सेवन करने से बचें

गर्मी में शरीर को ठंडक देने के लिए हम सभी कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन इनमें से कई ऐसी चीजें होती है, जो ठंडी लगती हैं लेकिन शरीर में गर्मी बढ़ाती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ठंडी लगने वाली ये 3 चीजें बढ़ा सकती हैं शरीर में गर्मी, सेवन करने से बचें


Cold Foods Which May Increase Heat in Body: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए हम सभी तरह-तरह के खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन करते हैं। इसके लिए हम अक्सर फलों, जूस और नारियल पानी का सेवन करते हैं। इनसे सेहत को ठंडक मिलती है और सेहत के लिए ये काफी भी फायदेमंद होते हैं। गर्मी में हम सभी कई बार ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो ठंडी लगती हैं लेकिन इनका सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। इसकी वजह से अक्सर हमें पेट में गर्मी, जलन और एसिडिटी की दिक्कतें होने लगती हैं। हम सभी समझ नहीं पाते हैं कि आखिर पेट में गर्मी किस वजह से बढ़ी है। आपको बता दें कि कई लोग गर्मियों में बर्फ का पानी पीते हैं, जिससे भले ही पेट में कुछ देर के लिए ठंड मिल जाती है, लेकिन इससे शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। जी हां, बर्फ के अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं, जो पेट में गर्मी बढ़ा सकती हैं। तो आइए, आज के इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं शरीर में गर्मी पैदा करने वाले फूड्स के बारे में-

ठंडी लगने वाली ये चीजें बढ़ा सकती हैं शरीर में गर्मी- Cold Foods Which May Increase Heat in Body

1- आइसक्रीम- Ice Cream

गर्मियों में लोगों को आइसक्रीम खाना काफी पसंद होता है। अकसर लोग रात में खाना खाने के बाद आइसक्रीम खाते हैं। वहीं, कई लोग गर्मी और धूप से राहत पाने के लिए भी आइसक्रीम का सेवन करते हैं। अगर लोगों को लगता है कि आइसक्रीम खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और पेट शांत होता है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। आइसक्रीम की तासीर गर्म होती है। अगर आप रोजाना आइसक्रीम का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। आपको बता दें कि आइसक्रीम खाने से पाचन क्रिया भी कमजोर होती है। इसलिए गर्मियों में आपको कम मात्रा में ही आइसक्रीम खानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में सेहत के लिए वरदान हैं ये 8 फूड्स, लू और डिहाइड्रेशन जैसी कई समस्याओं से करते हैं बचाव

2- बर्फ या आइस वॉटर- Ice Water

गर्मियों में ज्यादातर लोग ठंडा या बर्फ वाला पानी पीते हैं। कई लोग तो फ्रिजर में रखा हुआ पानी पीना पसंद करते हैं। बर्फ वाला पानी पीने से आपके शरीर को ठंडक पहुंच सकती है। लेकिन आइस वॉटर पीने से आपके शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है। इसलिए गर्मियों में आपको आइस वॉटर पीने से भी बचना चाहिए। आप नॉर्मल पानी पी सकते हैं। दरअसल, आइस वॉटर पीने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। यह पाचन-तंत्र को प्रभावित कर सकता है। 

3- दही- Curd

दही पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। ज्यादातर लोग गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए दही का सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि दही शरीर में गर्मी बढ़ा सकती है। दरअसल, दही की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसके सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। साथ ही, दही में मौजूद प्रोबायोटिक को भी पचाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसकी वजह से आपको अपच और पेट फूलने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।  

Read Next

चीन के लोग पीते हैं खजूर और अदरक की ये खास चाय, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version