पेट की गर्मी को तुरंत करना है शांत, अपनाएं ये आसान से घरेलू उपाय

पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट की गर्मी को तुरंत करना है शांत, अपनाएं ये आसान से घरेलू उपाय


गर्मियों में शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं में पेट की गर्मी भी शामिल है। पेट की गर्मी बढ़ने से कब्ज, दस्त, डायरिया, ब्लोटिंग, उल्टी जैसी परेशानी होने लगती है। अगर आप भी इन दिनों पेट की गर्मी से परेशान हैं, तो कुछ देसी और असरदार नुस्ख अपनाएं। पेट की गर्मी को तुरंत शांत करने के लिए आप घर पर कुछ आसान तरीके से अपना सकते हैं। इन तरीकों को अपनाने से आपकी पेट की गर्मी तुरंत शांत हो सकती है। आइए जानते हैं पेट की गर्मी को तुरंत शांत करने के कुछ असरदार और आसान तरीकों के बारे में- 

पेट की गर्मी को तुरंत शांत करने के आसान तरीके ( Easy Ways to Quickly Reduce Stomach Heat

पैरों को ठंडे पानी में रखें (Cold foot bath)

अगर  आपको स्टमक हीट जैसा महूस हो रहा है, तो इस स्थिति में सबसे पहले अपने पैरों को ठंडे पानी में रखें। पैरों को ठंडे पानी में रखने से आपको तुरंत आराम मिलता है। इसके लिए एक बाल्टी लें। इसमें पानी भरें और थोड़े से बर्फ के टुकड़े डालें। अब इसमें अपने पैरों को कुछ समय के लिए डाल दें। करीब 20 मिनट तक इसमें अपने पैरों को डुबोकर रखें। अधिक ठंडक पाने के लिए आप इसमें पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल भी डाल सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिल सकती है। 

इसे भी पढ़ें - गर्मी में नाक सूखने पर निकल सकता है खून, इन घरेलू उपायों से करें इलाज

सितली ब्रीथ (Sitali breath)

पेट की गर्मी को तुरंत शांत करने के लिए शितली ब्रीथ करें। यह शरीर को ठंडा करने के साथ-साथ दिमाग को भी शांत करता है। इस योग को करने के लिए योग मैट पर आराम से बैठ जाएं। अब अपनी जीभ बाहर निकालें और बाहरी किनारों को मोड़ते हुए अंदर की ओर रोल करें। अगर आप अपनी जीभ को रोल नहीं कर पा रहे हैं, तो लिप्स की मदद ले सकते हैं। अब इस मुद्रा में रहते हुए धीरे-धीरे सांस लें। इस योग का अभ्यास करीब 5 मिनट तक करें। इससे पेट की गर्मी कम होगी। 

पेपरमिंट (Peppermint)

पेपरमिंट में हाई मेन्थॉल होता है, जिसकी वजह से यह शीतलन गुणों से भरपूर होता है। इससे आपको तुरंत ठंडक मिलती है। पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप पुदीने की गर्म या ठंडी चाय पी सकते हैं। इससे आपको गर्मी से काफी राहत मिलेगी। 

पेट पर लगाएं एलोवेरा जेल (Apply Aloe vera )

पेट की गर्मी को तुरंत शांत करने के लिए पेट पर एलोवेरा जेल लगाएं। एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। इसके अलावा यह शरीर को ठंडा रखने में भी आपकी मदद करता है। इससे पेट की गर्मी कुछ ही समय में ठीक हो सकती है। अगर आप एलोवेरा की ताजी पत्तियों का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको बेहतर रिजल्ट प्राप्त हो सकता है। 

मेथी के बीजों से तैयार ठंडा पानी

पेट की गर्मी को शांत करने के लिए मेथी के बीजों से तैयार ठंडे पानी का सेवन करें। इससे पेट की गर्मी से तुरंत राहत मिल सकती है। इस पानी को तैयार करने के लिए 1 गिलास पानी में मेथी को डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। अब इस पानी को पिएं। इसके अलावा मेथी के बीजों को पानी में उबालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फिर इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें। बाद में जरूरत पड़ने पर इसे पिएं। इससे पेट की गर्मी दूर होगी। 

इसे भी पढ़ें - हीट वेव के दौरान मास्क लगाने से सताती है गर्मी और ह्रयूम‍िड‍िटी? जानें 5 आसान ट‍िप्‍स ज‍िससे म‍िलेगी राहत

पेट की गर्मी को तुरंत शांत करने के लिए आप इन घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, गर्मियों में अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह तुरंत लें। ताकि गंभीर परिस्थितियों से बचाव किया जा सके।

Read Next

पेट के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version