
नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। इसमें तमाम गुण मौजूद होते हैं। इसका वानस्पतिक नाम कोकोस न्यूसीफेरा है। यह केरल, गोवा, उड़ीसा जैसे समुद्र के किनारे बसे राज्यों में ज्यादा पाया जाता है। नारियल के भीतर जल भरा होता है। इस जल में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह प्यास बुझाकर बेचैनी को दूर करने में मदद करता है।
तपतपाती गर्मी में शरीर को चुस्त और कूल बनाए रखने में नारियल पानी का सेवन बहुत मदद करता है। गर्मियों में नारियल पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। नारियल पानी गर्म हवाओं से सुरक्षित रखता है। इसका सेवन लू लगने की आशंकाओं को कम कर देता है। यह शरीर का तापमान संतुलित बनाये रखने में मदद करता है। नारियल पानी इनर्जी का बेहतर स्रोत है। जो लोग अधिक व्यायाम करते हैं उन्हें व्यायाम के बाद नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। नारियल पानी में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है। यह हमारे रक्त संचार को सुचारू बनाये रखने में मदद करते हैं। पाचन क्रिया सही न हो, तो नारियल पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी होती हैं।
ज्वर में आराम
नारियल पानी पीने से बुखार में आराम मिलता है। यदि किसी को गर्मी में तेज बुखार हो गया हो, तो उस व्यक्ति को नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। इससे ज्वर का ताप कम होता है। साथ ही शरीर में बुखार के कारण आई कमजोरी और पोषक तत्वों की कमी की भी भरपाई हो जाती है। यह सुपाच्य होता है और आसानी से पाचन क्रिया का हिस्सा बन जाता है। हल्का होने के कारण शरीर इसे जल्दी ही अवशोषित कर लेता है।
हिचकी करे दूर
हिचकी आने पर आपको कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है। हिचकी आने पर सांस लेने में भी दिक्कत होती है। जिस व्यक्ति को हिचकी आ रही होती है उसके लिए बात करना तो दूर सामान्य रूप से खड़े रहना भी मुश्किल हो जाता है।
चेहरे के मुंहासे करे दूर
गर्मी में चेहरे पर मुंहासे, चेचक के दाग, धब्बे आदि काफी बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही टैनिंग और सनबर्न की समस्या भी आपको काफी परेशान कर सकती है। ऐसे में नारियल पानी आपके बहुत काम आ सकता है। प्रतिदिन दो बार चेहरे पर नारियल पानी लगाने से त्वचा साफ हो जाती है। यदि चेहरे पर आवंछनीय निशान काफी परेशान करते हैं, तो आप नारियल पानी को फेसपैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
उलटी दस्त से निजात दिलाये
गर्मी में दस्त, उलटी जैसी समस्यायें काफी आम हैं। यह मौसम पाचन संबंधी समस्याओं के लिए उपयुक्त होता है। आपकी जरा सी लापरवाही के चलते आपको गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उल्टी-दस्त और इस प्रकार की समस्याओं के कारण शरीर में जल तत्व की कमी हो जाती है। इसे पूरा करने के लिए नारियल पानी में नीबू निचोड़ कर पीने से शरीर में जल का अभाव नही रहता। नारियल का पानी पीने से मूत्र संस्थान में की पथरी टूट-टूट कर बाहर निकल जाती है।
नारियल पानी में तमाम गुण होते हैं। आयुर्वेद से लेकर आधुनिक चिकित्सा विज्ञान तक नारियल के गुणों का बखान किया गया है। जरूरी है कि आप इन गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए नारियल पानी का लाभ उठायें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version