Coconut Sugar Benefits For Diabetes: देश में डायबिटीज मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। डायबिटीज होने पर व्यक्ति को मीठा कम या न खाने की सलाह दी जाती है। इस कारण डायबिटीज व्यक्ति के पास खाने के ऑप्शन काफी कम बचते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीज और जिनको वजन कम करना होता है। वह आसानी से कोकोनट शुगर का सेवन कर सकते हैं। नॉर्मल शुगर को बनाने के लिए रासयनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता हैं। इस कारण इसके सेवन से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। कोकोनट शुगर को बनाने के लिए नारियल के पेड़ मे फूलों के रस से तैयार किया जाता है। इसके रस को स्टोर करके कम आंच पर लंबे समय के लिए पकाया जाता है, जो बचता है। उसे ही कोकोनट शुगर कहा जाता है। डायबिटीज के मरीज संयमित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं। कोकोनट शुगर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, जिंक और फाइबर। इसके सेवन से वजन कम होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता हैं। कोकोनट शुगर के अन्य फायदों के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
डायबिटीज के लिए फायदेमंद
कोकोनट शुगर के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसमें इंसुलिन और सोबर फाइबर पाया जाता है, जो शरीर में ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है। कोकोनट शुगर को हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति होने पर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
वजन कम करने में मददगार
आज के समय में हर कोई वजन कम करना चाहते हैं। ऐसे में कोकोनट शुगर के सेवन से वजन नहीं बढ़ता है और आपको मीठे खाने की तलब को भी पूरा करता है। नॉर्मल चीनी के मुकाबले इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में इसके सेवन से बैली फैट भी कम होता है।
कमजोरी दूर करें
कोकोनट शुगर के सेवन से शरीर को ताकत मिलती है। इसमें आयरन और जिंक पाया जाता है, जो शरीर की कमजोरी दूर करके शरीर को हेल्दी रखता है। कोकोनट शुगर को रेगुलर चीनी के मुकाबले कम रिफाइन किया जाता है। इस कारण इसके सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें- हड्डियों की मजबूती के लिए खाएं ये 5 सब्जियां, मिलेंगे और भी कई फायदे
पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
कोकोनट शुगर में फाइबर पाया जाता है, जो गट को हेल्दी रखने के साथ शरीर में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता हैं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है। ये पेट को हेल्दी रखने के साथ मल को मुलायम बनाता है, जिससे पेट साफ करने में मदद मिलती है।
ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए
कोकोनट शुगर के सेवन शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। कोकोनट शुगर के सेवन से लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके सेवन से शरीर में कई बीमारियां दूर होने के साथ शरीर हेल्दी रहता है।
कोकोनट शुगर के सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik