vegetables For Stronger Bones Benefits In Hindi: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, हमारा शरीर कमजोर होता जाता है। इसका प्रभाव हमारी हड्डियों पर भी पड़ता है। एक समय बाद हमारे लिए झुकना, उठना, बैठना या फिर भारी सामान उठाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, अब कम उम्र के लोगों को भी इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह है खराब लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिविटी का कम होना। अगर आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियां लंबे समय तक मजबूत और हेल्दी रहें, आपको चलने-फिरने में परेशानी न हो, तो इसके लिए जरूरी है कि अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें, जो हड्डियों को मजबूती देती हैं। जानें, हड्डियों की मजबूती के लिए कौन-कौन सी सब्जियां खाएं। इस संबंध में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की है।
हड्डियों के लिए खाएं हरी सब्जियां- Eat Green Leafy Vegetables For bones
हड्डियों के लिए सबसे जरूरी है कैल्शियम है। इसके बिना हड्डियों को मजबूती नहीं मिलती सकती है। हालांकि, ज्यादातर लोग कैल्शियम के लिए दूध या डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करते हैं। जब हम सब्जियों की बात करते हैं, तो हरी सब्जियां सबसे अच्छा विकल्प मानी जाती हैं। हरी सब्जियों में आप पत्तागोभी, पालक आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी रोजाना की जरूरत का कैल्शियम मिल जाता है। साथ ही, इनमें मौजूदा अन्य पोषक तत्व भी आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल तरीके, जोड़ों की समस्या हो जाएगी कम
टॉप स्टोरीज़
शलजम है हड्डियों के लिए फायदेमंद- Tulip Is Good For Healthy Bones
यह भी हरी सब्जियों में शुमार होने वाली एक सब्जी है। हालांकि, इस सब्जियों को ज्यादातर सर्दियों के मौसम में खाया जाता है। शलजम साग हड्डियों को मजबूती देता है। इसमें कैल्शियम काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। सिर्फ बढ़ती उम्र के लोगों को ही नहीं, बल्कि युवाओं और बच्चों को स्ट्रॉन्ग बोन्स के लिए इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: खाने-पीने की ये चीजें आपकी हड्डियों को कर सकती हैं कमजोर, आज से ही करें परहेज
शकरकंद से हड्डियों को मिलती है मजबूती- Sweet Potato For Strong Bones
नेशनल स्पाइन हेल्थ फाउंडेशन के अनुसार, "शकरकंद हड्डियों के लिए बहुत ही अच्छा स्रोत माना जाता है। यह स्पाइन के लिए विशेषकर लाभकारी है। वास्तव में, इसमें विटामिन ए होता है, जो कि विटामिन कोलेजन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभात है। आपको बताते चलें कि इसमें मौजूद प्रोटीन स्पाइन को स्ट्रक्चर देने और उसे सपोर्ट देने में भी मदद करता है। विटामिन-ए के अलावा, इसमें विटामिन सी भी होता है, जो हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाने और कार्टिलेज (उपास्थि)को स्वस्थ रखने में योगदान देता है। विटामिन सी शरीर को आयरन को एब्जॉर्ब करने में मदद करता है, जो कि यह कोलेजन के उत्पादन के लिए जरूरी होता है।"
ब्रोकली से दूर होता है जोड़ों का दर्द- Broccoli For Joint Pain
हेल्थलाइन में प्रकाशित लेख के अनुसार, "ब्रोकली भी हड्डियों को स्वस्थ रखने में योगदान देता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यही नहीं, ब्रोकली के सेवन से हड्डियों से जुड़ी बीमारियों, जैसे जोड़ों के दर्द से भी बचा जा सकता है। ब्रोकली विटामिन-के और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। ये दोनों ही तत्व हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं। इसके अलावा, इसमें फास्फोरस, जिंक और विटामिन-ए और सी भी होते हैं, जो स्वस्थ हड्डियों के लिए भी जरूरी माने जाते हैं।"
इसे भी पढ़ें: Foods For Bones Health: हड्डियों को मजबूत बनाने और जोड़ों के दर्द को दूर करने में फायदेमंद है इन चीजों का सेवन
हड्डियों के लिए भिंडी का करें सेवन - Okra Improves Bone Health
दूसरी हरी सब्जियों की तरह भिंडी भी स्वास्थ्य के अच्छी मानी जाती है। यह विटामिन-सी और के-1 का बहुत अच्छा स्रोत है। हेल्थलाइन में प्रकाशित लेख के अनुसार, "भिंडी में मौजूद कई सारे पोषक तत्व हमारे ओवर ऑल हेल्थ के लिए इसे उपयोगी बनाती है। इसमें विटामिन-सी होता है, जो कि घुलनशील पोषक तत्व होता है। यह हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। वहीं, विटामिन के1 फैट में घुलने वाला विटामिन है। इसकी वजह से यह ब्लड क्लॉटिंग यानी रक्त के थक्के जमने से रोकने में मदद करता है। इसके अलावा, भिंडी में कैलोरी और कार्ब्स कम होते हैं और इसमें कुछ मात्रा में इसमें प्रोटीन और फाइबर भी होता है। कई फलों और सब्जियों में प्रोटीन की कमी होती है, जो भिंडी को कुछ हद तक अनोखा बनाती है। इसे वजन कम करने, ब्लड शुगर को नियंत्रण करने और हड्डियों के स्ट्रक्चर तथा मासंपेशियों को लाभ पहुंचाने के लिए भी जाना जाता है।"
image credit: freepik