Coconut Milk Benefits: चेहरे को ग्लोइंग और बेदाग बनाने के लिए चेहरे पर कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट्स में कैमिकल युक्त पदार्थ मिलने के कारण और महंगे होने के कारण त्वचा को नुकसान पहुंचाते है। ऐसे में चेहरे पर नैचुरल चीजें लगानी चाहिए। ये चीजें सस्ती होने के साथ चेहरे को नुकसान भी नहीं पहुंचाती है। आपने चेहरे पर नारियल का तेल लगाने के बारे में, तो कई बार सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं चेहरे पर चेहरे पर नारियल का दूध भी लगाया जा सकता है। ये दूध स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे लगाने से ग्लोइंग चेहरे के साथ बेदाग त्वचा भी मिलती है। आइए जानते हैं त्वचा पर नरियल का दूध लगाने के फायदों के बारे में।
स्किन दिखेगी ग्लोइंग
चेहरे पर नियमित नारियल का दूध लगाने से स्किन ग्लोइंग और जवां बनती है। आप इस दूध को फेस पैक में भी मिला कर लगा सकते हैं। या फिर रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं। नारियल के दूध को सोने से पहले चहरे पर 5 से 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश कर लें।
पिंपल्स को करें कम
नारियल का दूध पिंपल्स को कम करने में मदद करता है। नारियल का दूध स्किन से एक्सट्रा ऑयल हटाकर पिंपल होने से रोकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से पिंपल्स कम होगे। ये दूध स्किन को पोषक देकर एक्ज़िमा, सोराइसिस जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
सनबर्न से छुटकारा
नारियल का दूध चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए रूई की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। ऐसा नियमित करने से सनबर्न की समस्या दूर होती है। नारियल के दूध में स्किन रिपेयर के गुण पाए जाते हैं। इसको लगाने से त्वचा पर ठंडक का एहसास होता है।
इसे भी पढ़ें- Honey Facial: घर पर शहद से करें कंप्लीट 5 Step Facial, चेहरे पर आएगा गोल्डेन ग्लो
मेकअप रिमूवर की तरह करें इस्तेमाल
नारियल का दूध चेहरे पर मेकअप हटाने के लिए भी किया जा सकता है। अगर आप मेकअप हटाने के लिए किसी नैचुरल चीज का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो नारियल का दूध एक अच्छा ऑप्शन है। ये दूध मेकअप को हटाकर स्किन को मॉइस्चराइज भी करता है।
चेहरे पर बढ़ती उम्र के निशानों को रोकता है
नारियल के दूध में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और विटामिन ई पाया जाता हैं, जो चेहरे पर झाइयों के साथ काले घेरों को भी कम करने में मदद करता है। नारियल के दूध से चेहरे की नियमित मसाज करने से चेहरे पर डार्क सर्कल की समस्या भी दूर होती हैं।
नारियल के दूध को कब लगाएं
नारियल के दूध को, तो वैसे आप कभी भी लगा सकते है। लेकिन अगर इसको रात को सोने से पहले लगाया जाएं, तो ये स्किन पर काफी अच्छा असर करता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दी आने से पहले बच्चों को देना शुरू कर दें इन 5 चीजों का जूस, बढ़ेगी इम्यूनिटी
नारियल का दूध चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। आपको इसको लगाने से पहले ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह भी लें सकते हैं।
All Image Credit- Freepik