चॉकलेट के हर एक टुकड़े में कोकोआ बटर (Cocoa Butter in Hindi) मौजूद होता है। कोकोआ बटर स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोकोआ बटर का इस्तेमाल बालों पर भी किया जा सकता है। जी हां, कोकोआ बटर के इस्तेमाल से बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। बालों पर कोकोआ बटर (Cocoa Butter for hair) के इस्तेमाल से यह आपके बालों को मॉइस्चराइज करता है। इससे नैचुरल तरीके से बालों की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आज हम इस लेख में कोकोआ बटर का बालों पर इस्तेमाल करने का तरीका और इसके फायदों ( how to use cocoa butter for hair ) के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं बालों पर कैसे लगाएं कोकोआ बटर ?
बालों पर कोकोआ बटर लगाने के फायदे (Benefits of Cocoa Butter for Hair in Hindi )
बालों पर कोकोआ बटर लगाने से स्किन को कई फायदे होते हैं। साथ ही यह आपके बालों को नैचुरल रूप से (is cocoa butter bad for hair) भी पोषण प्रदान करता है। जिससे आपके बालों की कई परेशानी दूर होती है। बाल झड़ने से लेकर (cocoa butter for hair loss) बालों की चमक को बढ़ाने में यह काफी प्रभावी होता है। आइए विस्तार से जानते हैं बालों के लिए कोकोआ बटर के फायदे -
इसे भी पढ़ें - दो-मुंहे बालों से छुटकारा पाने का अच्छा तरीका है हेयर डस्टिंग, जानें इसे घर पर करने का तरीका और फायदे
- कोकोआ बटर के इस्तेमाल से आपके बाल मॉइशस्चराइज होते हैं।
- यह आपके बालों के स्कैल्प को मुलायम बनाता है, जो बालों के विकास (cocoa butter for hair growth) में सुधार लाता है।
- बालों की चमक को बढ़ाने में यह आपके लिए प्रभावी हो सकता है।
- कोकोआ बटर के इस्तेमाल से बालों को मैनेज करने में आसानी होती है।
- साथ ही यह आपके बालों के शाफ्ट को मजबूत करता है।
- झड़ते बालों की समस्या को दूर करने में कोकोआ बटर प्रभावी हो सकता है।
- कोकोआ बटर आपके बालों को बाउंसी बनाता है।
- कोकोआ बटर में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है, जो स्कैल्प पर होने वाले सूजन को कम करता है। साथ ही इससे सूजन की परेशानी कम होती है।
कैसे करें कोकोआ बटर का इस्तेमाल ? ( How to use Cocoa Butter on Hair)
कोकोआ बटर का बालों पर इस्तेमाल कंडीशनर के रूप में किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे तैयार करें कोकोआ बटर कंडीशनर (homemade hair conditioner) -
फिजी बालों के लिए कोकोआ बटर कंडीशनर (Is cocoa butter good for frizzy hair)
आवश्यक सामाग्री
- कोकोआ बटर
- नारियल का तेल
- जोजोबा तेल
विधि
- सबसे पहले 2 बड़े चम्मच कोकोआ बटर और नारियल तेल को एक साथ मिक्स करके पिघलाएं।
- अब इसमें जोजोबा तेल डालकर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे करीब 4-5 मिनट तक फेंटें
- लीजिए आपका कंडीशनर (How do you make a natural deep conditioner?) तैयार है। इसे आप अपने बालों पर लगा सकते हैं।
- इसके अलावा इसे स्टोर करके भी रखा जा सकता है।
रुखे और बेजान बालों के लिए कोकोआ बटर कंडीशनर ( Cocoa Butter conditioner for Dry Hair )
आवश्यक सामग्री
- कोकोआ बटर
- जोजोबा तेल
- शहद
विधि
- इस कंडीशनर को तैयार करने के लिए 6 चम्मच कोकोआ बटर को पिघलाएं।
- अब इसमें 3 चम्मच जोजोबा ऑयल और शहद मिलाएं।
- इसके बाद इसे करीब 4-5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे अपने बालों पर लगाएं।
इसे भी पढ़ें -बाल बढ़ाने के लिए दही का इस्तेमाल: बालों की सफाई और अच्छी ग्रोथ के लिए इन 3 तरीकों से प्रयोग करें दही