Clay Mask To Hydrate the Skin: त्वचा की देखभाल न करने के कारण स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं। खासकर मानसून के दौरान ये समस्याएं ज्यादा बढ़ सकती हैं। मानसून में कई लोगों की स्किन ऑयल रहती है। वहीं कई लोगों को ड्राई स्किन की समस्या भी रहती है। लेकिन मानसून में ड्राई स्किन की समस्या ज्यादा परेशाान करती है। इसके कारण चेहरे पर खुजली और जलन हो सकती है। कई लोगों को स्किन डलनेस की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आप क्ले से बने फेस मास्क लगा सकते हैं। चेहरे पर क्ले लगाने से स्किन हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रहती है। क्ले लगाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है। इससे चेहरे की गहराई से सफाई होती है और ब्लड फ्लो बढ़ता है। इसके साथ ही स्किन पर नेचुरल ग्लो भी आता है। अगर मानसून में आपकी स्किन भी ड्राई हो जाती है, तो ऐसे में आप ये 4 फेस मास्क लगा सकते हैं।
स्किन ड्राईनेस कम करने के लिए लगाएं क्ले से बने फेस मास्क- Clay Masks To Get Relief From Dry Skin
ग्रीन क्ले और दही- Green Clay and Curd
ग्रीन क्ले और दही का फेस मास्क स्किन ड्राईनेस कम करने में मदद करता है। इससे स्किन हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रहती है। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 1 चम्मच ग्रीन क्ले पाउडर लीजिए। अब इसमें थोड़ा शहद, गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। इसके पहली बार इस्तेमाल से ही आपको बेहतरीन रिजल्ट मिलेंगे।
बेंटोनाइट क्ले और टी ट्री ऑयल- Bentonite Clay and Tea Tree Oil
बेंटोनाइट क्ले और टी ट्री ऑयल ड्राई स्किन के लिए परफेक्ट मास्क हो सकता है। यह स्किन की डलनेस और ड्राईनेस खत्म करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए बाउल में 1 चम्मच बेंटोनाइट क्ले लीजिए। इसमें थोड़ा-सा गुलाब जल और कुछ बूंदे टी ट्री ऑयल की मिलाएं। इस पेस्ट को आधे घंटे तक लगाकर रखें। चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- Clay Mask Recipe: हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद हैं ये 3 होममेड क्ले मास्क, जानें बनाने और इस्तेमाल का तरीका
मुल्तानी मिट्टी क्ले मास्क- Multani Mitti Clay Mask
मुल्तानी मिट्टी का क्ले मास्क इस मौसम में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। यह स्किन को ग्लोइंग रखने में मदद करता है। इस मास्क में मौजूद नेचुरल गुण स्किन को हाइड्रेट करने में भी मदद करते हैं। पेस्ट बनाने के लिए आप बाउल में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लीजिए। इसमें 1 चम्मच नेचुरल क्ले मिलाएं। पेस्ट बनाने के लिए इसमें गुलाब जल इस्तेमाल करें। चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।
फ्रेंच ग्रीन क्ले और अंडा- French Green Clay Mask
फ्रेंच ग्रीन क्ले और अंडे का फेस मास्क कई स्किन प्रॉब्लम कम करता है। यह फेस मास्क स्किन को गहराई से साफ करने में मदद करता है। इससे स्किन की ड्राईनेस और डलनेस भी कम होती है। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच फ्रेंच ग्रीन लीजिए। इसमें अंडे की सफेदी और कोई भी एसेंशियल ऑयल मिलाएं। चेहरे पर लगाए रखें और 15 मिनट बाद धो लें।
इसे भी पढ़ें- 4 क्ले फेस मास्क, जो गर्मियों में चेहरे पर वापस लाएंगे आपका खोया हुआ Glow
अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो आपको पैच टेस्ट के बाद ही कोई फेस मास्क इस्तेमाल करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।