एक्ने और ब्लैकहेड्स के लिए घर पर बनाएं क्ले फेसमास्क, जानें इसे लगाने का तरीका

क्ले मास्क हर तरह की स्किन के लिए फायदेमंद होता है। जानें किस तरह से क्ले फेसमास्क का इस्तेमाल करें।   
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्ने और ब्लैकहेड्स के लिए घर पर बनाएं क्ले फेसमास्क, जानें इसे लगाने का तरीका


महिला हो या पुरुष आज के दौर में हर किसी को बेहतर और खूबसूरत त्वचा चाहिए होती है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि पर्सनेलिटी भी आपका आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करती है। क्लीन और क्लीर फेस सामने वाले पर अपना विशेष प्रभाव छोड़ता है। महिलाएं सदियों से अपने चेहरे और त्वचा को चमकाने और एक्ने मुक्त रखने के लिए कई तरह के फेस मास्का का उपयोग करती हैं। आज हम आपको ऐसे ही फेसमास्क के बारे में बताने जा रहे हैं। क्ले मास्क इन दिनों महिलाओं को खासा पंसद आ रहा है। इससे ब्लेकहेड्स व टेनिंग दूर होती है साथ ही अन्य भी कई फायदे मिलते हैं। चलिए आगे जानते हैं कि क्ले फेसमास्क से होने वाले फायदे और इसे इस्तेमाल करने का तरीका। 

ब्लेकहेड्स और एक्ने को दूर करने में सहायक 

क्ले मास्क के इस्तेमाल से आप ब्लेकहेड्स और एक्ने की समस्या को दूर सकते हैं। क्ले मास्क आपकी स्किन के रोम छिद्रों को खोलने का काम करता है। इसके साथ ही ये आपकी स्किन को बैक्टीरिया मुक्त बनाता है। बैक्टीरिया मुक्त होने की वजह से आपके चेहरे से मुंहासे खत्म हो जाते हैं। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप इस मास्क को सप्ताह में दो बार अप्लाई कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फेस मास्क, कॉस्मेटोलॉजिस्ट से जानें बनाने का तरीका

clay mask benefits in hindi

ब्लड फ्लो बढ़ता है

क्ले मास्क लगाने से चेहरे पर ब्लड फ्लो बढ़ता है। चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने की वजह से कई तरह की समस्याएं अपने आप ही ठीक हो जाती है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने के साथ ही कोलेजन का स्तर ठीक होता है, जिससे चेहरा चमकदार बनता है। 

गंदगी को साफ करता है क्ले मास्क

चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिए आप क्ले मास्क का उपयोग कर सकते हैं। क्ले मास्क प्रदूषण की वजह से चेहरे पर जमे तेल व गंदगी को साफ करने का काम करता है। क्ले मास्क चेहरे के पोर्स में जमा गंदगी को हटाने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से कुछ दिनों में ही आपको चेहरे पर इसका असर दिखने लगता है। 

ऑयली स्किन के लिए क्ले मास्क 

ऑयली स्किन पर क्ले मास्क बेहतर तरीके से काम करता है। इसे लगाते समय आपको लिप के नीचे और नाक के निचले हिस्से पर क्ले मास्क की लेयर थोड़ी मोटी लगानी चाहिए, क्योंकि ये मास्क तेल को सोख लेता है। इसके साथ ही दोबारा ऑयल बनने के प्रक्रिया को धीमा कर देता है। 

कितने तरह के होते हैं क्ले मास्क 

  • बेंटोनाइल क्ले मास्क
  • आइरिश मूस क्ले मास्क
  • फ्रेंच ग्रीन क्ले मास्क 
  • ऑस्टेरियन ब्लैक क्ले मास्क 

इसे भी पढ़ें : कौन सा फेस मास्क कैसे लगाएं? जानें 4 तरह के फेस मास्क और इन्हें लगाने का तरीका

कैसे लगाएं क्ले मास्क 

क्ले मास्क को मड मास्क भी कहा जाता है। ये अलग अगल तरह का हो सकता है। आप अपनी स्किन के अनुसार इसका उपयोग कर सकते हैं। ये हर तरह की स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आगे जानें किस तरह बनाएं क्ले मास्क। 

  • सबसे पहले अपनी स्किन के टाइप को समझें। 
  • यदि त्वचा रूखी हो तो आप क्ले मास्क में एशेंसियल ऑयल मिलाएं। 
  • वहीं ऑयली स्किन होने पर आप गुलाब जल और नींबू को पैक में मिला सकती है। 
  • पैक बनाने के बाद आपको इसे चेहरे पर करीब 20 मिनट रहने देना है। 
  • इसके बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें।

Read Next

चेहरे पर इस तरह लगाएं कच्चा दूध, दूर होगी पिगमेंटेशन और मिलेगी ग्लोइंग स्किन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version