उम्र बढ़ने के साथ लोगों के जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ने लगती है, जिसमें घुटने का दर्द सबसे आम होता है। युवाओं में भी घुटने के दर्द की शिकायत बढ़ती जा रही है, जिसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे गलत जूतों का इस्तेमाल, कैल्शियम की कमी, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, पुरानी चोट, मोटापा। मौसम बदलने के साथ हल्की ठंड बढ़ने से लोगों के घुटनों में असहनीय दर्द होने लगता है। ऐसे में मा बू याओ चीनी एक्सरसाइज घुटनों दर्द को आराम देने में काफी फायदेमंद होता है।
क्या है मा बू याओ एक्सरसाइज? What is Ma Bu Yao Exercise in Hindi?
मा बू याओ एक्सरसाइज ( Ma Bu Yao Exercise ) को हॉर्स फ्लाइंग पोज के नाम से भी जाना जाता है, यह एक प्राचीन चीनी एक्सरसाइज है जो मांसपेशियों को मजबूत करने, शरीर का संतुलन बनाए रखने और इसके लचीलेपन को बढ़ाने में फायदेमंद होती है। जिन लोगों के घुटने में दर्द बहुत ज्यादा होता है, उनके लिए ये एक्सरसाइज फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं इसे करने का तरीका और अन्य स्वास्थ्य फायदों के बारे में…
View this post on Instagram
मा बू याओ एक्सरसाइज करने का तरीका - How To Do Ma Bu Yao Exercise in Hindi
- अपने पैरों को फैला कर खड़े हो जाएं, ध्यान रहे आपके पैर कंधे की चौड़ाई से ज्यादा दूरी पर हो।
- इसी पॉजीशन में रह कर धीरे-धीरे अपने हिप्स को घुटने के बराबर लाने की कोशिश करें।
- इस अवस्था में तब तक बैठे रहे जब तक आपकी जांघे एक लाइन में न आ जाए। शुरुआती दिनों में इसे करने में आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है।
- इस प्रक्रिया में अपने शरीर को पैरों के पीछे ही रखने की कोशिश करें, पैर की उंगलियों के बराबर या आगे लाने से बचें।
- फिर शरीर को दाएं से बाएं और बाएं से दाएं हिलाएं, और शरीर का भार एड़ी और पैर के पंजे पर दें।

मा बू याओ एक्सरसाइज के अन्य स्वास्थ्य फायदे - Health Benefits of Ma Bu Yao Exercise in Hindi
- शरीर के पोश्चर को बनाए बेहतर
- बॉडी के संतुलन में सुधार
- शरीर के लचीलापन को बढ़ाए
- हार्मोनल कार्यप्रणाली में सुधार करें
- पीठ दर्द से दिलाए राहत
- किडनी को हेल्दी रखे
- ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें
अगर आप भी घुटने के दर्द से परेशान हैं तो रोजाना 3 से 5 मिनट की एक्सरसाइज को कर सकते हैं, लेकिन अगर आप किसी सर्जरी से गुजरे हैं या घुटने से जुड़ी गंभीर समस्या से जुझ रहे हैं, तो एक बार अपने ड़ॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
इसे भी पढ़े : उर्वशी रौतेला ने पुशअप्स करते हुए शेयर किया वीडियो, जानें इस एक्सरसाइज को करने के फायदे
Image Credit : Freepik