एक्ट्रेस भाग्यश्री को हुई पैर की हड्डी बढ़ने (Bunion) की समस्या, उन्हीं से जानें इसे दूर करने के लिए एक्सरसाइज

बनियन का दर्द असहनीय होता है, जो पैर की हड्डी बढ़ने के कारण होता है, तो आइए एक्ट्रेस भाग्यश्री से जानते हैं इस दर्द से राहत पाने के लिए एक्सरसाइज 
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्ट्रेस भाग्यश्री को हुई पैर की हड्डी बढ़ने (Bunion) की समस्या, उन्हीं से जानें इसे दूर करने के लिए एक्सरसाइज


किसी भी कारण ज्यादा चलने और पैरों के साइज से छोटे जूते पहनने से लोगों के पैर में बनियन की समस्या हो जाती है। आम भाषा में बनियन को अंगूठे के जोड़ की हड्डी बढ़ना भी कहा जाता है, जिसमें पैर पर ज्यादा दबाव पड़ने से अंगूठे के पास की हड्डी बाहर की ओर निकलने लगती है और ये बहुत ज्यादा दर्द करने लगती है। ये समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है जो कसे पंजे के जूते या हाइ बैली पहनती हैं। 

बनियन की समस्या होने पर अंगूठा पैरों की उंगली की ओर बढ़ने लगता है, जो दर्द और सूजन का कारण बनता है। यह समस्या बहुच तकलीफदेह हो सकती है, यहां तक कि कई बार लोगों का चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर इस समस्या के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें भी लंबे समय से बनियन की समस्या है, लेकिन उन्हें इस बारे में कुछ पता ही नहीं था, इतना ही नहीं भाग्यश्री ने अपने इस पोस्ट में न सिर्फ इस समस्या के बारे में बताया बल्कि इसे कम करने और दर्द से राहत पाने के लिए भी कुछ एक्सरसाइज शेयर की हैं। Bunion Pain Relief Exercise

बनियन से राहत पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज

पैर का अंगूठा उठाएं

इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने पैर के अंगूठे को ऊपर की ओर मोड़ें, इस एक्सरसाइज को करने से आपके पैर की उंगलियों की गतिशीलता में सुधार होता है। बनियनअक्सर पैर के अंगूठे में अकड़न के कारण होता है, ऐसे में इस एक्सरसाइज से आपको दर्द में आराम भी मिलेगा। आप 30 से 40 सेकेंड तक अंगूठे को ऊपर की ओर स्ट्रेच करके रखें और इस प्रक्रिया को कम से कम 3 से 5 बार दोहराएं। 

पैर का पंजा खोले

फर्श पर अपने पैर के पंजे को पूरी तरह सपाट करके खड़े हो जाएं। अब अपने पैर के पंजे को पूरी तरह खोलने की कोशिश करें। यह एक्सरसाइज आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन थोड़े अभ्यास के बाद आप इसे आसानी से कर पाएंगे। इस एक्सरसाइज के 10 सेट को दोहराएं। अगर आपके पैरों में गोखरू की शुरुआत है तो यह एक्ससाइज उसे कम करने में काफी मददगार साबित हो सकती है। 

पैरों के बाहर की ओर शरीर का वजन डाले

फर्श पर पैरों के बीच थोड़ी दूरी बनाकर खड़े हो जाएं और फिर अपने पैर के बाहरी हिस्से पर अपने शरीर का पूरा दबाव डाल दें। इस एक्सरसाइज को करने से भी आपको बनियन की समस्या से राहत मिलगी। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

बनियन के लक्षण 

  • पैर के अंगूठे के आस-पास सूजन या रेडनेस होना
  • पैर के अंगूठे के पास दर्द का अनुभव होना या फिर वहां की स्किन का सेंसिटिव होना
  • प्रभावित पैर की अंगुली पर कॉर्न्स होना
  • बड़े पैर के अंगूठे के किनारे पर निशान का उभारना 

इसे भी पढ़े : हाई हील्‍स का फैशन बन सकता है बनियन (Bunions) का कारण, जानें बनियन के दर्द को कम करने के 5 बेहतरीन उपाय

बनियन की समस्या काफी गंभीर हो सकती है, ऐसे में शुरुआत में ही इस पर काबू पा लेना ही बेहतर होता है, लेकिन आपके पैरों में बनियन ज्यादा बढ़ गया है और दर्द से राहत नहीं मिल रहा, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। 

Image Credit : Freepik 

 

Read Next

Bosu Ball: बोसु बॉल एक्सरसाइज क्या है? जानें इसे करने के फायदे, तरीका और सावधानियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version