Expert

Bosu Ball: बोसु बॉल एक्सरसाइज क्या है? जानें इसे करने के फायदे, तरीका और सावधानियां

Bosu Ball Exercise: अगर एक्‍सरसाइज करके बोर हो गए हैं और इंजॉय करते हुए वर्कआउट करना चाहते हैं, तो बोसु बॉल एक्‍सरसाइज को चुन सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Bosu Ball: बोसु बॉल एक्सरसाइज क्या है? जानें इसे करने के फायदे, तरीका और सावधानियां

Bosu Ball Exercise: एक्‍सरसाइज करने से शरीर फ‍िट बनता है। लेक‍िन फ‍िट रहने के ल‍िए रोज एक्‍सरसाइज करना जरूरी है। हमारे साथ एक समस्‍या यह होती है क‍ि हम क‍िसी भी एक्‍सरसाइज से बहुत जल्‍दी थक जाते हैं और फ‍िर हमें उसे करने में मजा नहीं आता। लेक‍िन एक्‍सरसाइज को इंजॉय करते हुए करेंगे, तो आप जल्‍दी फ‍िट बन सकते हैं। मैं भी क‍िसी नई एक्‍सरसाइज की खोज में इंटरनेट पर वेबसाइट्स देख रही थी, तो तभी मुझे बोसु बॉल एक्‍सरसाइज के बारे में पता चला। इस एक्‍सरसाइज के व‍िवरण में यह ल‍िखा था क‍ि इसे करके आप बोर नहीं होंगे और शरीर के ल‍िए इसके अनेक फायदे हैं। बस फ‍िर क्‍या था, मैंने बोसु बॉल के बारे में ज्‍यादा से ज्‍यादा जानकारी इकट्ठा शुरू कर द‍िया। इस आधार पर हम आज जानेंगे बोसु बॉल एक्‍सरसाइज कैसे करते हैं और इसके क्‍या फायदे हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने तबाता फ‍िटनेस की प्रबंधक, न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की।        

बोसु बॉल क्‍या है?- What is Bosu Ball Exercise

बोसु बॉल एक मल्टी पर्पस सेमी-सर्कल बॉल है। इसे जमीन पर रखा जाता है। इसके बाद इस पर हाथ या पैर को अलग-अलग पोज‍िशन में रहकर एक्‍सरसाइज की जाती है। उर्वशी रौतेला और कृत‍ि सेनन भी बोसु बॉल से एक्‍सरसाइज करती हैं। बोसु बॉल छोटी मांसपेशियों पर भी काम करती हैं, जिन्हें आमतौर पर हम रोज की एक्‍सरसाइज में नजरअंदाज कर देते हैं।

बोसु बॉल एक्‍सरसाइज के फायदे- Bosu Ball Exercise Benefits  

bosu ball exercise

  • बोसु बॉल एक्‍सरसाइज को करने से शरीर की स्‍ट्रेंथ मजबूत बनती है। 
  • इस एक्‍सरसाइज को करने से शरीर का संतुलन सही रहता है और जोड़ों को मजबूती म‍िलती है।
  • शरीर और मांसपेश‍ियों को इस एक्‍सरसाइज से ताकत म‍िलती है।
  • इस एक्‍सरसाइज को करने से पीठ की मांसपेशियों में ख‍िंचाव आता है और मांसपेश‍ियों को लचीलापन म‍िलता है।
  • बोसु बॉल एक्‍सरसाइज को करने से वजन कम करने में भी मदद म‍िलती है।

बोसु बॉल एक्‍सरसाइज को करने का तरीका- How to Do Bosu Ball Exercise 

वैसे तो बोसु बॉल एक्‍सरसाइज को करने के कई तरीके हैं। लेक‍िन हम आपको बताने जा रहे हैं, माउंट क्लाइंबर बोसु बॉल एक्सरसाइज को करने के तरीके के बारे में। इस एक्‍सरसाइज से बॉडी वेट को बैलेंस करने में मदद म‍िलती है। इसे करने के ल‍िए इन स्‍टेप्‍स को फॉलो करें- 

  • हाथों के नीचे बोसु बॉल को रखें और एक्‍सरसाइज शुरू करें।
  • प्‍लैंक से एक्‍सरसाइज शुरू करें और कूल्हों को ऊपर की ओर ले जाएं।
  • इसके बाद दाह‍िने पैर को फ्लोर को टच न कराते हुए दाहिने घुटने को अपनी चेस्ट की ओर लाएं।
  • दाह‍िने पैर को प्‍लांक की स्‍थ‍ित‍ि में रखें और दूसरी तरफ दोहराएं।
  • इसके बाद बाएं घुटने को छाती की ओर ले जाएं। 
  • बारी-बारी से दोनों पैरों के साथ इस एक्‍सरसाइज को दोहराएं।

इसे भी पढ़ें- Buti Yoga: बूटी योग क्या है? जानें इसे करने के फायदे, तरीका और सावधानियां

बोसु बॉल एक्‍सरसाइज करने से पहले जानें सावधान‍ियां- Precautions Related to Bosu Ball Exercise 

  • ज्‍यादा समय के ल‍िए बोसु बॉल एक्‍सरसाइज को नहीं करना चाह‍िए, इससे पैरों में दर्द हो सकता है।
  • शुरुआत में दीवार या कुर्सी का सहारा लेकर ही बोसु बॉल एक्‍सरसाइज करें। 
  • एक्‍सरसाइज करते समय शरीर का सही पॉश्चर बनाकर रखें, ऐसा न करने से मांसपेश‍ियों में दर्द उठ सकता है।   
  • बोसु बॉल को फ्लैट साइड अप या डोम साइड अप, दोनों तरफ से इस्तेमाल कर सकते हैं। लेक‍िन ट्रेनर की सलाह से यह जानें क‍ि अधिक उपयोगी क्या होगा जिससे चोट भी कम लगे।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

Walk vs Gym: वॉक या ज‍िम वर्कआउट में से आपके ल‍िए क्‍या है बेस्‍ट? कंफ्यूज हैं तो ऐसे करें फैसला  

Disclaimer