Chewing Mulethi Sticks Benefits: मुलेठी में मौजूद शक्तिशाली गुणों के कारण इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि की तरह से किया जाता है। मुलेठी में कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, फैट और प्रोटीन प्रचुर मात्रा होती है। इसका सेवन करने से आपको कई गंभीर बीमारियों में भी फायदा मिलता है। आयुर्वेद में मुलेठी का इस्तेमाल आंख, नाक, गले, सांस और दिल से जुड़ी बीमारियों के इलाज में किया जाता है। मुलेठी का इस्तेमाल पान में भी किया जाता है, इसका पाउडर पानी में उबालकर पीने से भी आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसके अलावा मुलेठी के टुकड़े को चबाने से भी गले और नाक से जुड़ी परेशानियों में बहुत फायदा मिलता है। आइए विस्तार से जानते हैं मुलेठी चबाने के फायदे और सही तरीका।
मुलेठी चबाने के फायदे- Mulethi Benefits in Hindi
मुलेठी को अंग्रेजी में Liquorice भी कहते हैं। इसमें कैल्शियम, एंटीबायोटिक, ग्लीसिर्रहिजिक एसिड और प्रोटीन के तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। मुलेठी स्वाद में मीठी होती है और इसके टुकड़ों को चबाने से आपको गले से जुड़ी समस्याओं, खांसी और हार्ट से जुड़ी परेशानियों में बहुत फायदा मिलता है। मुलेठी चबाने के कुछ प्रमुख फायदे इस तरह से हैं-
इसे भी पढ़ें: गले में खराश और खांसी से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय
1. खांसी-जुकाम में फायदेमंद
सर्दी-खांसी या जुकाम की समस्या में मुलेठी के टुकड़े मुंह में रखकर चबाने से बहुत फायदा मिलता है। सूखी खांसी आने पर मुलेठी के साथ शहद का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। अगर आप भी सर्दी-खांसी या जुकाम की समस्या है तो मुलेठी के छोटे टुकड़ों को लेकर इसे चबा सकते हैं।
2. मुंह के छाले में फायदेमंद
मुंह के छालों की समस्या में मुलेठी के टुकड़ों को शहद में भिगोकर चबाने से बहुत फायदा मिलता है। इसके लिए मुलेठी का एक छोटा टुकड़ा लें और इसे एक चम्मच शहद में भिगा दें। इसके बाद इसे कुछ देर तक मुंह में रखकर चबाएं। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।
3. आंख से जुड़ी परेशानियों में फायदेमंद
मुलेठी में मौजूद औषधीय गुण आंख से जुड़ी परेशानियों में बहुत फायदेमंद होते हैं। मुलेठी चबाने से आंख में जलन की समस्या में फायदा मिलता है और इससे आंख की रोशनी भी बढ़ती है।
4. गले के लिए फायदेमंद
गले में खराश, इरिटेशन और आवाज बैठने पर मुलेठी चबाने से बहुत फायदा मिलता है। इन समस्याओं में मुलेठी चबाने से बहुत आराम मिलता है। गले की खराश दूर करने के लिए मुलेठी के टुकड़े को शहद में भिगोकर चबाएं।
5. पाचन के लिए फायदेमंद
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए मुलेठी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। मुलेठी में फ्लेवोनॉइड जैसे तत्व होते हैं जो पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मुलेठी चबाने से आपको अपच की समस्या में भी फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: शहद और मिश्री के साथ मिलाएं ये एक खास चीज, मिलेंगे 5 गजब के फायदे
मुलेठी में मौजूद गुण आंख, नाक, कान और गले से जुड़ी बीमारियों में भी बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन किसी भी तरह का औषधीय इस्तेमाल करने से पहले आपको डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version