गाल में कैंसर के इन 10 लक्षणों को सामान्य समझकर न करें नजरअंदाज, जानें इसके कारण और बचाव

गाल में कैंसर की परेशानी होने पर गाल के आसपास सूजन, लालिमा जैसे लक्षण दिख सकते हैं। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।  
  • SHARE
  • FOLLOW
गाल में कैंसर के इन 10 लक्षणों को सामान्य समझकर न करें नजरअंदाज, जानें इसके कारण और बचाव


कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ती हैं। यह कोशिकाएं शरीर के महत्वपूर्ण टिश्यूज को नष्ट करने लगती हैं। गाल के कैंसर में भी गाल (Cheek Cancer in Hindi) के टिश्यूज में कैंसर की कोशिकाएं असमान्य रूप से बढ़ने लगती  हैं। जिसकी वजह से गाल के अंदर गांठ और घाव  (Cheek Cancer Symptoms) बनने लगता है। इसमें गाल के अंदरुनी हिस्से पर कैंसर की कोशिकाएं बढ़ती हैं। गाल का कैंसर अधिकतर तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को होती है। साथ ही शराब की लग और गलत खानपान की वजह से भी गाल का कैंसर होने की संभावना बढ़ती है। 

गाल के कैंसर का लक्षण (Symptoms of Cheek Cancer)

गाल का कैंसर होने पर गाल के आसपास दाग-धब्बे और सफेद दाग नजर आते हैं। इसके अलावा गाल के कैंसर में कई अन्य लक्षण भी दिख सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

इसे भी पढ़ें - गाल पर सूजन के क्या कारण हो सकते हैं? जानें 5 उपाय ज‍िनसे जल्‍द मिल सकती है सूजन से राह

1. गाल के अंदरुनी हिस्से पर दिखते हैं लाल या सफेद दाग

2. मुंह के अंदर काले धब्बे नजर आना

3. मुंह के अंदर गांठ या फिर दर्द होना।

4. गले में कुछ फंसा हुआ सा महसूस होना।

5. जबड़े काफी ज्यादा हिलना और दर्द होना।

6. दांतों के आसपास दर्द होना।

7. दांत की डेंचर खराब होना।

8. जबड़े और गाल के आसपास सूजन और दर्द होना।

9. मुंह से काफी ज्यादा बदबू आना।

10. मुंह के अंदर लाल जैसा दिखना या फिर पित्त निकलना

गाल के कैंसर का कारण (Symptoms of Cheek Cancer)

गाल का कैंसर तंबाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों को अधिक होता है। इसके कारण होठों की श्लेष्मा झिल्ली में कैंसर की कोशिकाओं का विकास काफी तेजी से होने लगता है, जिसकी वजह से कैंसर गाल में होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। 

इसे भी पढ़ें - शिशुओं के फटे गाल और त्वचा की देखभाल के लिए अपनाएं ये 6 तरीके

गाल में कैंसर होने पर इसका इलाज कीमोथेरेपी, सर्जरी से किया जा सकता है। आमतौर पर यह बीमारी 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को हो सकती है। हालांकि, कुछ मामलों में यह इससे कम उम्र के लोगों को भी हो सकती है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों को गाल का कैंसर अधिक होने की संभावना होती है। 

गाल के कैंसर का बचाव (Cheek Cancer Prevention)

  • गाल का कैंसर धूम्रपान करने वालों को अधिक होता है। ऐसे में अगर आप धूम्रपान का सेवन नहीं करते हैं, तो इससे गाल के कैंसर का खतरा कम हो सकता है।
  • शराब का सेवन करने वालों को गाल के कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में गाल में कैंसर की कोशिकाओं को रोकने के लिए शराब जैसे मादक पदार्थ का सेवन न करें। 
  • अगर आपको खैनी का सेवन करने की लत है, तो इसे आज ही त्याग दें। इस तरह के खाद्य पदार्थों से मुंह का कैंसर या गाल के कैंसर बढ़ने की संभावना अधिक रहती है।
  • परिवार में कैंसर का इतिहास होने पर समय-समय पर अपना चेकअप कराएं। ताकि कैंसर होने के जोखिमों को कम किया जा सके।
  • गाल का कैंसर धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करने वालों को अधिक रहता है। ऐसे में इस तरह के मादक पदार्थों का सेवन न करें। इससे आपको कैंसर होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है। वहीं, अगर आपके परिवार में किसी को भी कैंसर है, तो अपना चेकअप जरूर कराएं।

ध्यान रखें कि गाल में किसी भी तरह की परेशानी को नजरअंदाज न करें। ताकि गाल में किसी भी तरह की गंभीर बीमारी का समय पर इलाज किया जा सके।

Read Next

बोन कैंसर होने से पहले शरीर में दिखाई देते हैं ये 6 लक्षण, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

Disclaimer