Doctor Verified

बोन कैंसर होने से पहले शरीर में दिखाई देते हैं ये 6 लक्षण, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

बोन कैंसर की शुरुआत होने पर शरीर में कुछ लक्षण संकेत के रूप में दिखाई देते हैं, समय रहते इन लक्षणों को पहचानकर इलाज लेना फायदेमंद होता है।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Feb 11, 2022 17:22 IST
बोन कैंसर होने से पहले शरीर में दिखाई देते हैं ये 6 लक्षण, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

आज के समय में कैंसर की बीमारी दुनियाभर में तेजी से फैल रही है। इसका सबसे बड़ा कारण कैंसर के प्रति आम लोगों में जानकारी की कमी को माना जाता है। दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने अब तक लगभग 200 तरह के कैंसर की खोज की है। कैंसर की बीमारी तब होती है और आपकी कोशिकाएं अनियंत्रित होकर बढ़ने लगती हैं। हड्डियों में जब कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं तो इस समस्या को बोन कैंसर कहा जाता है। बोन कैंसर की बीमारी में कैंसर टिश्यू हड्डी को नुकसान पहुंचाते हैं। बोन कैंसर न सिर्फ हड्डियों में बल्कि यह बढ़कर शरीर के किसी भी हिस्से में फैल सकता है। बोन कैंसर की बीमारी में अगर आप सही समय पर इलाज कराते हैं इसके जल्दी ठीक होने की संभावना रहती है। इस बीमारी में अगर आप लापरवाही करते हैं तो यह जानलेवा हो सकता है। शरीर में बोन कैंसर के लक्षण (Bone Cancer Symptoms In Hindi) दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। बोन कैंसर के शुरूआती स्टेज में आपका शरीर कुछ संकेत देता है जिसकी पहचान कर आप इस बीमारी को समय रहते बढ़ने से रोक सकते हैं, आइये जानते हैं इनके बारे में।

बोन कैंसर के शुरुआती लक्षण (Bone Cancer Early Signs In Hindi) 

Bone-Cancer-Early-Signs

बोन कैंसर हड्डियों में शुरू होने वाला एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर है। यह समस्या हड्डियों में चोट, खानपान और शरीर में पहले से मौजूद कैंसर के कारण हो सकती है। मेट्रो हॉस्पिटल के कैंसर विशेषज्ञ डॉ आर के चौधरी के मुताबिक वैसे तो बोन कैंसर शरीर में मौजूद किसी भी हड्डी में हो सकता है लेकिन ज्यादातर यह समस्या पेल्विक और हाथ-पैर की लंबी हड्डियों में देखने को मिलती है। शुरुआत में बोन कैंसर की समस्या का सबसे बड़ा उदहारण ओस्टियोसारकोमा है। लेकिन जब आपके शरीर में पहले से मौजूद कैंसर की कोशिकाएं हड्डियों को अपने चपेट में ले-लेती हैं तो इसे सेकेंडरी बोन कैंसर कहा जाता है। बोन कैंसर की बीमारी की शुरुआत में शरीर में दिखने वाले लक्षण इस प्रकार से हैं।

इसे भी पढ़ें : कैंसर के इलाज के बाद जीवनशैली में करें ये बदलाव, रहेंगे स्वस्थ

1. अगर आपकी हड्डियों में लंबे समय से गंभीर दर्द बना है तो इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। अगर आपकी हड्डियों में दर्द लगातार बना रहता है तो यह बोन कैंसर का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले एक्सपर्ट डॉक्टर की राय लेने के बाद इसकी जांच करानी चाहिए।

2. हड्डियों का कम उम्र में ही कमजोर होना भी बोन कैंसर का शरुआती संकेत हो सकता है। अगर आपकी हड्डियों में बार-बार फ्रैक्चर हो रहा है तो इसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए। हड्डियों में कैंसर की समस्या में आपकी हड्डी कमजोर हो जाती है जिसके कारण बार-बार फ्रैक्चर भी हो सकता है।

Bone-Cancer-Early-Signs

3. अगर आपका वजन काफी समय से लगातार कम हो रहा है तो भी बोन कैंसर का संकेत हो सकता है। कैंसर की कोशिकाएं जैसे-जैसे आपके शरीर में बढ़ने लगती हैं वैसे ही आपका वजन कम होने लगता है। हालांकि वजन कम होने के कारण कई हो सकते हैं लेकिन लगातार वजन कम होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

4. हड्डी या शरीर के किसी अन्य हिस्से में असामान्य सूजन और गांठ बनना भी बोन कैंसर का शुरुआती लक्षण माना जाता है। अगर आपकी हड्डियों में या शरीर के अन्य हिस्से में काफी समय से सूजन की समस्या बनी हुई है तो इसे नजरअंदाज बिलकुल भी न करें।

5. हड्डियों और जोड़ों में अकड़न की समस्या को भी बोन कैंसर का शुरुआती लक्षण माना जाता है। हालांकि बढ़ती उम्र में यह समस्या बेहद सामान्य है लेकिन अगर यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है तो यह बोन कैंसर का संकेत भी हो सकती है। इस समस्या को हल्के में लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

6. हड्डियों या उसके आसपास के इलाके में सुन्नता या झुनझुनी की समस्या भी बोन कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। हड्डियों में ट्यूमर बढ़ने से झुनझुनी या सुन्नता का अनुभव हो सकता है। इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज करने के बजाय आपको एक्सपर्ट डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : कैंसर के फैलने से इन 5 अंगों को हो सकता है नुकसान, नजरअंदाज ना करें शरीर के ये लक्षण

अगर आपको ऊपर बताये गए लक्षण लंबे समय से महसूस हो रहे हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। बोन कैंसर की बीमारी में समय रहते जांच और इलाज बहुत उपयोगी मानी जाती है। कैंसर के लक्षण दिखने पर तुरंत अच्छे चिकित्सक से इसका इलाज जरूरी है अन्यथा लापरवाही के चक्कर में यह जानलेवा हो सकता है।

(All Image Source - Freepik.com)

Disclaimer