वजन कम होने के लक्षण: ये 5 संकेत बताते हैं अनहेल्दी तरीके से घट रहा है आपका वजन

Weight loss symptoms: अगर  आपको चक्कर आना, उल्टी, सांस लेने में दिक्कत और जोड़ों में दर्द होता है तो यह वजन कम होने के लक्षण हो सकते हैं। चलिए जानें इसके बारे में
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन कम होने के लक्षण: ये 5 संकेत बताते हैं अनहेल्दी तरीके से घट रहा है आपका वजन

Weight loss symptoms: अगर आपका लगातार वजन कम हो रहा है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। अक्सर लोग वजन घटाने के लिए डाइटिंग करते हैं, हैवी वर्कआउट करते हैं, इससे उनका वजन तेजी से कम भी होने लगता है। लेकिन क्या यह हेल्दी वेट लॉस (healthy weight loss) होता है? दरअसल, हेल्दी वेट लॉस वह होता है, जिसमें आप बैलेंस्ड डाइट लेते हैं। इससे आपके शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी नहीं पाई जाती है, सिर्फ धीरे-धीरे वजन घटता है। लेकिन अगर वेट लॉस के दौरान आपको चक्कर आना, उल्टी, पेट दर्द, सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो इसे हेल्दी वेट लॉस नहीं माना जाता है। चलिए विस्तार से जानते हैं वजन कम होने के लक्षणों के बारे में-

वजन कम होने के लक्षण (unhealthy weight loss symptoms)

मोटा होना हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए अक्सर लोग अपना वजन नियंत्रण में रखना चाहते हैं। जो लोग मोटे होते हैं, वे वजन घटाने के लिए कई तरकीबे अपनाते हैं। ऐसे में कई बार उन्हें अनहेल्दी वेट लॉस का भी सामना करना पड़ता है। इसका असर उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। जानें अनहेल्दी वेट लॉस के लक्षण (unhealthy weight loss symptoms)-

weight loss tips

1. मांसपेशियों का कमजोर होना

जब आप अपना वजन कम करते हैं, तो सिर्फ फैट कम नहीं होता है बल्कि आपकी मांसपेशियां भी कम होती हैं। मांसपेशियों में कमी आने की वजह से मेटाबॉलिज्म रेट भी कम हो जाता है। इससे फैट और मसल्स के बीच संतुलन बनाने में मुश्किल आती है। मांसपेशियां कमजोर होने पर आपको भारी सामान उठाने, सीढ़िया चढ़ने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए आपको अनहेल्दी वेट लॉस (weight loss in hindi) से बचना चाहिए, यह आपकी मांसपेशियों को कमजोर बनाता है और आपके जीवन को मुश्किल में डालता है। 

इसे भी पढ़ें - वजन कैसे बढ़ाएं: रोज रात को सोते समय पिएं ये 5 तरह के weight Gain Drinks, बढ़ने लगेगा वजन

2. पोषक तत्वों की कमी

बहुत ज्यादा वजन घटाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो जाती है। जबकि स्वस्थ शरीर के लिए पोषक तत्वों की पूर्ति होना बहुत जरूरी होता है। स्वस्थ रहने के लिए शरीर में विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन जैसे विटामिंस और मिनरल्स की पूर्ति होना जरूरी है। लेकिन जब हम अनहेल्दी तरीके से वजन घटाते (healthy weight loss) हैं, तो कई सारे पोषक तत्व शरीर में कम हो जाते हैं। इस स्थिति में व्यक्ति को कई रोगों का सामना करना पड़ सकता है।

3. पाचन तंत्र का प्रभावित होना

जब अस्वस्थ तरीके से वजन घटाया (weight loss) जाता है, तो इसका असर हमारे पाचन तंत्र पर भी पड़ता है। इस दौरान व्यक्ति को कई लक्षणों का अहसास होता है। इनमें पेट में सूजन, पेट में दर्द, सांसों की बदबू, पुराना कब्ज, निगलने में कठिनाई, भूख में कमी, मतली, दस्त और उल्टी जैसे लक्षण शामिल हैं।

constipation

4. इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन

हमारे कई शारीरिक कार्य प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले तत्वों द्वारा नियंत्रित होते हैं। इन तत्वों के अनुपात में कोई भी असंतुलन संभावित रूप से खतरनाक हो सकता है और दौरे और अनियमित दिल की धड़कन जैसी स्थिति पैदा कर सकता है। विशेष रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स सेलुलर फंक्शन और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण हैं। इलेक्ट्रोलाइट्स के असंतुलन की स्थिति में व्यक्ति को लगातार उल्टी और दस्त की समस्या बनी रहती है। इसमें शरीर के विटामिंस और मिनरल्स बाहर निकल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें - वजन बढ़ाने के लिए खजूर कैसे खाएं : इन 4 तरीकों से खाएंगे खजूर तो तेजी से बढ़ेगा आपका वजन

5. शरीर में कमजोरी आना

जब हमारा वजन लगातार कम होता है, तो इसका असर हमारे शरीर पर साफ दिखाई देता है। इस दौरान हमें हड्डियों और जोड़ों में दर्द, पीली त्वचा, शरीर की चर्बी कम होना, मांसपेशियों में कमी, पैरों में सुन्नपन, त्वचा पर खुजली जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

इतना ही नहीं अनहेल्दी वेट लॉस (Unhealthy weight loss)होने पर कई अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं। जैसे चक्कर आना, अनियमित दिल की धड़कन, डिहाइड्रेशन, पेट में तेज दर्द, गंभीर दस्त और खून की उल्टी आना शामिल हैं। इन लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि आगे चलकर यह गंभीर बीमारियों को रूप ले सकते हैं।

Read Next

Water Weight क्या है? जानें इसे कम करने के उपाय

Disclaimer