चारकोल पाउडर से घर पर बनाएं मसकारा, आंखें दिखेंगी खूबसूरत

आज बाजार कई कंपनियों के काजल और मसकार उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें केमिकल्स पाया जाता है, जो आंखों पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
चारकोल पाउडर से घर पर बनाएं मसकारा, आंखें दिखेंगी खूबसूरत


How To Make Homemade Mascara: हर लड़की की चाहत होती है कि उसकी आंखें हमेशा खूबसूरत और आकर्षक दिखें। आंखों को सुंदर बनाने के लिए कई लड़कियां काजल, मसकारा और लाइनर का इस्तेमाल करती हैं। बाजार में आज 50 से ज्यादा ब्रांड्स के लाइनर और मसकारा मौजूद हैं, लेकिन ज्यादातर को बनाने में केमिकल्स और कई तरह के जेल का इस्तेमाल किया जाता है। केमिकल्स और जेल से बनने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स न सिर्फ स्किन को खराब कर सकते हैं, बल्कि कई बार इनका इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी पर भी प्रभाव पड़ सकता है। अगर, आप भी केमिकल्स से भरे लाइनर और मसकारा का इस्तेमाल करके थक चुकी हैं और इससे होने वाले साइड इफेक्ट से परेशान हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं घर पर मसकारा और लाइनर कैसे बनाया जाए।

घर पर मसाकारा बनाने की सामग्री

  • चारकोल पाउडर - 2 चम्मच
  • अरंडी का तेल - 2 से 3 चम्मच
  • विटामिन ई कैप्सूल - 4 से 5 पीस

घर पर मसाकारा बनाने की विधि

  • घर पर मसाकारा बनाने के लिए सबसे पहले एक बोतल में आरंडी का तेल डालें। 
  • इस तेल में चारकोल का पाउडर और विटामिन-ई कैप्सूल का जेल डालकर मिलाएं। 
  • इस मिश्रण को अच्छे से घोलें। आपका होममेड मसकारा तैयार है। 
  • आप इसे किसी भी कांच के एयरटाइट डिब्बे में 2 से 4 सप्ताह के लिए स्टोर कर सकते हैं। 
  • आप रोजाना में चारकोल और आरंडी के तेल से बनें मसाकारा का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः नए बाल उगाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट से

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ������������������ ������ �������������� (@beautifulyouforever)

घर पर ऐसे भी बना सकते हैं मसकारा

अगर आपको चारकोल पाउडर या आरंडी के तेल से किसी तरह की एलर्जी है, तो आप दूसरी विधि से भी मसकारा बना सकते हैं। दूसरी विधि से मसकारा बनाने के लिए आपको किचन में मौजूद कुछ बेसिक चीजों की जरूरत होगी। 

  • मसकारा बनाने के लिए सामग्री
  • एलोवेरा जेल - 2 से 3 चम्मच
  • बीज्वैक्स - 2 से 3 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • नारियल का तेल - 2 चम्मच

इसे भी पढ़ेंः हड्डियों को मजबूत रखने के लिए शिल्पा शेट्टी करती हैं ये योगासन, जानें फायदे

मसकारा बनाने की विधि

  • इसके लिए एक बाउल में सभी चीजों को मिक्स करें और हल्की आंच पर इसे पकाएं।
  • एलोवेरा जेल, बीज्वैक्स और नारियल के तेल के मिश्रण को आपको तब तक पकाना है जब तक एक सही लीक्विड तैयार न हो जाए। 
  • जब मिश्रण सही तरीके से पक जाए, तो इसे कांच की बोतल में फ्रीज में स्टोर करें। 
  • ध्यान रहे कि बीज्वैक्स से तैयार किया हुआ मसकारा जल्दी सूख जाता है। इसलिए इसका इस्तेमाल करने के बाद हमेशा बोतल को अच्छी तरह से बंद करें और सिर्फ फ्रिज में ही रखें।

 

Read Next

स्किन के लिए बेसन, हल्दी और दही लगाने के फायदे, जानें कैसे बनाएं फेसपैक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version