Doctor Verified

चक्कीचलनासन योग करने से सेहत को मिलते हैं ये 3 फायदे, जानें करने का तरीका और सावधानियां

चक्की चलनासन को करने से सेहत को कई फायदे होते हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से जानते हैं इस योग को करने का तरीका और जरूरी सावधानी...
  • SHARE
  • FOLLOW
चक्कीचलनासन योग करने से सेहत को मिलते हैं ये 3 फायदे, जानें करने का तरीका और सावधानियां


योग करने से न केवल सेहत तंदुरुस्त रहती है बल्कि शरीर भी कई बीमारियों से दूर रह सकता है। आज हम बात कर रहे हैं चक्की चलनासन की। बता दें कि चक्की चलनासन 3 शब्दों से मिलकर बना है- चक्की, चलन और आसन। यहां पर चक्की का अर्थ है मिल, चलन का अर्थ है मंथन और आसन का अर्थ है मुद्रा। इस योग को अंग्रेजी में चर्निंग मिल पोज के नाम से भी जाना जाता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चक्की चलनासन को करने से सेहत को क्या-क्या लाभ होते हैं। साथ ही इसे करने का तरीका और सावधानियों के बारे में भी जानेंगे। ये लेख आरोग्य योगशाला, नोएडा के योगाचार्य अभिषेक भारती (Yogacharya Abhishek Bharti) द्वारा दिए गए इनपुट्स पर बनाया गया है। पढ़ते हैं आगे...

चक्की चलनासन को करने का तरीका

1 - सबसे पहले जमीन पर योगा मैट बिछाएं और उस पर खड़े हो जाएं।

2 - अब मैट पर बैठ जाएं और अपने दोनों पैरों को आगे की तरफ फैलाएं।

3 - दोनों पैरों के बीच में थोड़ी दूरी बनाएं और अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।

4 - अपने हाथों को जमीन पर सीधा रखें और अपनी नजरों को सामने की तरफ रखें।

5 - अब अपने दोनों हाथों को सामने की तरफ लेकर जाएं और हथेलियां चेहरे की तरफ रखें।

6 - आप अपने हाथों को चेहरे की तरफ लेकर आएं और उंगलियों को आपस में फसाएं।

7 - अब गहरी लंबी सांस ले रहें धड़ को आगे की तरफ झुकाएं।

8 - अब अपनी आंखों को बंद करें और अपने हाथों को बाएं से दाएं की तरफ लेकर जाएं। अब गोल-गोल चक्की की तरह घुमाएं। 

9 - अब इस क्रिया को दूसरी तरफ से घुमाएं।

10 - इस योग को तकरीबन 5 - 10 मिनट तक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- लिजर्ड पोज (छिपकली आसन) करने से दूर होती हैं पेट से जुड़ी परेशानियां, जानें करने का तरीका और अन्य फायदे

चक्की चलनासन योग को करते वक्त बरतने वाली सावधानी 

चक्की चलनासन योग को करने से पहले कुछ सावधावनियों के बारे में जानना जरूरी है। ये सावधानियां निम्न प्रकार हैं-

1 - गर्भवती महिलाएं इस योग को करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। किसी के कहने पर इस योग को अपनी दिनचर्या में ना जोड़ें।

2 - यदि कोई व्यक्ति उच्च रक्तचाप की समस्या से ग्रस्त है तो इस योग को अपनी दिनचर्या में ना जोड़े।

3 - यदि किसी व्यक्ति को रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्या है या उसके पीठ के साथ-साथ कमर और हाथ में सर्जरी हुई है, तो चक्की चलनासन योग को ना करें। 

4 - अगर कोई व्यक्ति ज्यादा चक्कर आने से परेशान रहता है तो इस योग को करने से बचे।

5 - ध्यान रहे कि इस योग को करने के समय पेट भरा हुआ रहना चाहिए। सुबह खाली पेट इस येग करने से सेहत को ज्यादा फायदा हो सकता है। वहीं अगर समय की बात की जाए सुबह के अलावा शाम को भी इस योग करना सही विकल्प हो सकता है। हालांकि योग करने से तरकीबन 3-4 घंटे पहले व्यक्ति को कुछ नहीं खाना चाहिए।

चक्की चलनासन योग को करने के फायदे

चक्की चलनासन योग को करने से सेहत को कुछ फायदे हो सकते हैं ये फायदे निम्न हैं-

1 - एकसर आपने देखा होगा कि कुछ लड़कियां मासिक धर्म के दौरान दर्द की समस्या से परेशान रहती हैं। ऐसे में इस आसन को करने से ना केवल मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलती है बल्कि पेट की ऐंठन से भी राहत मिल सकती है। 

2 - आज के समय में हर कोई तनाव से ग्रस्त है ऐसे में बता दें कि चक्की चलनासन योग को करने से तनाव को काफी हद कर दूर किया जा सकता है। साथ ही बता दें कि ये योग ना केवल मेंटल स्ट्रेस को कम करता है बल्कि मोटापे को दूर करने में भी उपयोगी है।

3 - कुछ लोग तनाव के साथ नींद से संबंधित समस्या से भी परेशान हैं ऐसे में बता दें कि नींद की समस्या को दूर करने में भी चक्की चलनासन योग आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस योग को करते वक्त व्यक्ति को अपने शरीर को झुकाना और गोल घुमाना होता है ऐसे में शारीरिक गतिविधियों के कारण व्यक्ति को नींद सही आ सकती है। 

नोट  -  ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि सेहत के लिए चक्की चलनासन करना बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि इसे करते वक्त कुछ सावधानी बरतनी जरूरी है। अगर आप इस आसन को पहली बार कर रहे हैं तो एक्सपर्ट की देख-रेख में इस आसन को करें। गर्भवती महिलाएं इस आसन को बिना डॉक्टर की सलाह पर ना करें। 

Read Next

लिजर्ड पोज (छिपकली आसन) करने से दूर होती हैं पेट से जुड़ी परेशानियां, जानें करने का तरीका और अन्य फायदे

Disclaimer