जीभ के ऊपरी भाग पर मोटे और सफेद धब्बे को ल्यूकोप्लाकिया कहते हैं। मुंह के ऊपरी सतह पर ये सफेद दाग जम जाते हैं। इसका प्रमुख कारण धूम्रपान होता है। उस स्थिति को कहते है, जिसमें जीभ की ऊपरी सतह पर मोटे और सफेद धब्बे बन जाते हैं। ये धब्बे मुंह की ऊपरी सतह पर जम जाते हैं। धूम्रपान इस समस्या का प्रमुख कारण होता है। इसके साथ ही मुंह में अन्य कारणों से भी आपको यह समस्या हो सकती है। चेहरे या फिर मुंह में हल्के-फुल्के दाग-धब्बे कोई गंभीर निशानी नहीं होते हैं, लेकिन अगर यह समस्या अधिक होने लगे तो यह एक खतरे की घंटी हो सकती है। इसलिए अगर आपको इस तरह की परेशानी है, तो तुरंत डॉक्टर्स से संपर्क करें। समय रहते अगर इसका इलाज नहीं किया गया, तो यह आपके लिए घातक हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके कारण और घरेलू उपचार क्या हैं-
मुंह में सफेद दाग के कारण?
- तंबाकू का सेवन करना
- अधिक स्मोकिंग करना
- सुपाड़ी चबाने की आदत
- शराब का अधिक सेवन करना
- कई बार इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाता है।
एक आंकड़ों के मुताबिक, 50 से 70 वर्ष के पुरुषों को मुंह में सफेद दाग की परेशानी अधिक होती है 30 साल से कम उम्र के पुरुषों में यह समस्या महज 1 प्रतिशत मामलों में देखी गई है।
इसे भी पढ़ें: इन 4 बीमारियों की वजह से आपकी जीभ हमेशा रहती है सफेद
सफेद दाग से छुटकारा पाने के उपाय
हल्दी से मिटाएं मुंह के सफेद दाग
हल्दी में कई औषधीय गुण छिपा होता है। खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ यह कई अन्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। यह हमारी हर एक छोटी से छोटी समस्याओं को दूर करने में हमारी मदद करता है। इसका इस्तेमाल कई दवाईयों में किया जाता है। सफेद दाग से भी छुटकारा पाने में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं-
आवश्यक सामाग्री
- पीसी हुई हल्दी- 50 ग्राम
- लौंग - 2 पीस
- अमरुद की पत्तियां
- पानी - 200 ग्राम
विधि
- सबसे पहले 200 ग्राम पानी को अच्छी तरह से उबाल लें। अब इस पानी में सभी सामाग्री को डालें।
- मिश्रण को अच्छी तरह से उबालने के बाद गैस को बंद कर दें।
- अब पानी को कुछ देर के लिए ठंडा करें। जब पानी ठंडा हो जाए, तो इस पानी से कुल्ला करें।
- नियमित रूप से ऐसा करने से आपके मुंह के सफेद दाग कुछ ही दिनों में दूर हो जाएंगे।
ग्रीन टी से मिटाएं मुंह का सफेद दाग
अधिकतर लोग ग्रीन टी का इस्तेमाल वजन को कम करने के लिए करते हैं। ग्रीन टी से ना सिर्फ शरीर का वजन कंट्रोल होता है, बल्कि इसके सेवन से डिप्रेशन, डायरिया, उल्टी, पेट की समस्या और सिरदर्द से भी राहत मिलता है। इसकी मदद से आप मुंह के सफेद दाग से भी छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इस्तेमाल करने का तरीका-
आवश्यक सामाग्री
- 1 गिलास पानी
- 1 टी बैग ग्रीन टी
विधि
- 1 बर्तन में पानी को गर्म करें।
- इस पानी में ग्रीन टी का बैग डालें।
- अब इसे थोड़ा ठंडा करें
- कुछ देर बाद इस पानी से कुल्ला करें।

ग्रीन टी का इस्तेमाल
ग्रीन टी का इस्तेमाल कुछ लोग ह्यूमन पपिलोमा वायरस (एचपीवी) जैसी बीमारी को ठीक करने के लिए भी करते हैं। इसके सेवन से दिल की परेशानी और ब्लड की नसों, लो ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम (सीएफएस) जैसे कई गंभीर मामलों को कम किया जा सकता है।
Read More Articles on Home Remedies in Hindi