पेट फूलने की समस्या से आप भी हैं परेशान? तो अपनाएं ये हर्बल चाय

 क्या आप अक्सर पेट फूलने की समस्या से परेशान रहते हैं और आप समझ नहीं पाते क्या करें? तो जानिए कुछ घरेलू उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट फूलने की समस्या से आप भी हैं परेशान? तो अपनाएं ये हर्बल चाय

ब्लोटिंग यानी पेट फूलना एक आम पेट की समस्या है जो अन हेल्दी डाइट खाने या अधिक खाने के कारण होती है। इसके अलावा भी कुछ बीमारियाँ भी सूजन और पानी की अधिकता का कारण ब सकती हैं। जिसके कारण हर समय पेट भरा हुआ लगता है। इसी पेट की परेशानी के कारण आप असहज महसूस करते हैं।

इस समस्या से जूझने वाले आप अकेले नहीं हैं बल्कि अधिकांश लोग इस वजह से परेशान रहते हैं। बहुत से, लोगों ने ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए हर्बल चाय के प्राकृतिक उपचार का उपयोग किया है और उनको फायदा भी मिला है। कई हर्बल चाय इस असहज स्थिति को शांत करने में मदद कर सकती हैं जैसे पुदीना नींबू अदरक आदि की चाय जानिये विस्तार से।

acidity

पुदीना की पत्तियों से बनी चाय

प्राचीन समय से ही पुदीने को व्यापक रूप से पचाने में मदद करने के लिए पहचाना जाता है। इसमें ठंडक व ताजगी देने वाले गुण होते हैं।  पुदीना से पेट की सफाई होती है। इसलिए यह हमारे पेट के लिए बहुत ही अच्छा पाचक तत्व है। यदि आप इसके कैप्सूल्स लेते हैं तो आप को ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिल सकती है। आप पुदीने कि चाय भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक कप पानी में कुछ पत्ती पुदीने की और टी बैग डालें। इसे छान कर पीये़ं पेट फूलने की समस्या से तुरंत आराम मिलता है।

सौंफ की चाय

सौंफ़ के दानें, या सौंफ, सबसे अच्छा देसी मसाला माना जाता है। सौंफ़ का प्रयोग आज से नहीं, पारंपरिक रूप से पहले से ही भारतीय खाने में किया जाता है। यह शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा करती हैं और पाचन तंत्र के सुचारू संचालन में भी मदद करती हैं। सौंफ़ भोजन को पचाने में सहयोग करता है; यही कारण है कि भारतीय इसका सेवन रात के खाने के बाद भी करते हैं। सौंफ़ के एंटी-ब्लोटिंग लाभ पाने के लिए पानी के साथ उबालें और सेवन करें। सब तरह की गैस और ऐंठन मिनटों में दूर हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: कब्‍ज, पेट फूलना और गैस को जड़ से खत्‍म करता है गुनगुना पानी और देसी घी का ये मिश्रण, जानिए सेवन का तरीका

अजवायन की चाय

अजवायन के बीज, गैस और अपच के लिए सबसे अच्छे देसी उपचारों में से एक हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए हमारे कई व्यंजनों में अजवायन का प्रयोग किया जाता है और जब चाय के रूप में इसका सेवन किया जाता है, तो इसमें मौजूद थाइमोल की उपस्थिति के कारण यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। अजवायन के बीज को पेट फूलने के लिए भी एक प्रभावी उपाय कहा जाता है। इस हर्बल चाय को बनाने के लिए आपको बस इतना करना है कि पानी में कुछ अजवायन के बीज उबालें, पानी को एक कप में छान लें और इसमें काला नमक, शहद (या गुड़) और नींबू मिलायें।

अदरक नींबू और शहद की चाय

अदरक सबसे महत्वपूर्ण मसालों में से एक है जिसका उपयोग सूजन को दूर करने और गर्मियों के दौरान अन्य पाचन संबंधी परेशानियों को दूर रखने के लिए किया जा सकता है। आप स्वाद बढ़ने के लिए उसमे शहद और नींबू का प्रयोग कर सकते हैं। शहद इम्यूनिटी बढ़ाने वाला स्वीटनर है। जबकि नींबू विटामिन सी प्रदान करता है। जो आपकी त्वचा के साथ-साथ शरीर के अन्य कार्यों को भी स्वस्थ रख सकता है। अदरक, शहद और नींबू की चाय को चाय की पत्तियों (कैफीन मुक्त) के उपयोग के साथ या बिना तैयार किया जा सकता है। यदि आप ब्लोटिंग से बचना चाहते हैं, तो कैफीन का इस्तेमाल कम करना बेहतर है।

इसे भी पढ़ें: सो के उठने के बाद होती है गैस और बदहजमी? जानें इस एसिड रिफ्लक्स को कम करने के लिए सोने का सही तरीका

कैमोमाइल की पत्तियों की चाय

कैमोमाइल फूल कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं, जिनमें तनाव से लड़ना और सूजन को कम करना इसकी दो मुख्य विशेषताएं हैं। कैमोमाइल चाय फंसी हुई गैस को छोड़ने में भी मदद करती है।  इससे सूजन से राहत भी मिलती है।  हर्बल चाय के अन्य कथित लाभों में से एक मासिक धर्म की ऐंठन से राहत और शरीर दर्द से राहत शामिल हैं। इसे बनाने के लिए एक कप उबले हुए पानी में एक कैमोमाइल का ड्राई टी बैग डाल दें और 10 मिनट के लिए रख दें। फिर छान कर पीयें।

Read More Article on Home Remedies in Hindi
 
 
 
 

Read Next

सीने की जलन और बदहजमी से हैं परेशान? इन 5 बातों का रखें ध्यान

Disclaimer