
होंठों पर होने वाले सफेद धब्बे काफी भद्दा दिखने वाले हो सकते हैं। आइए यहां इसके कुछ आसान उपाय जानें।
चेहरे में आंख, नाक, कान और मुंह हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंग हैं। जिनमें यदि कोई भी समस्या हो, तो वह हमें परेशानी कर सकती है। ऐसे में यदि आपके होंठ गुलाबी दिखने की जगह सफेद दिखने लगें, तो? यह काफी भद्दा दिख सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला गुलाबी होंठ सफेद कैसे दिख सकते हैं। लेकिन ऐसा हो सकता है। होंठो पर दिखने वाले सफेद धब्बे होंठों की खराब देखभाल और अन्य कुछ कारणों से हो सकते हैं। खराब होंठों की देखभाल से उन पर सफेद धब्बे पड़ सकते हैं और ये गंभीर जटिलताओं के साथ ड्राई और रूखे होंठों का कारण हो जाते हैं। कभी-कभी, ये फोर्डिस स्पॉट्स होते हैं, जो वसामय ग्रंथि से सीबम के असामान्य स्राव के कारण होते हैं। होंठों पर सफेद धब्बे हालांकि हानिरहित और असामान्य हैं।
यदि आपके होंठों पर ये धब्बे हैं और आप इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको इन आसान और प्रभावी प्राकृतिक घरेलू उपचारों की मदद लेनी चाहिए। हालांकि, आप किसी स्किन एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए सुरक्षित होता है कि क्या कोई चिंता का विषय तो नहीं है और फिर केवल इन घरेलू उपचारों के साथ आगे बढ़ें।
खट्टे फलों का रस
खट्टे फलों का रस पीने से भी आपको होंठों के सफेद धब्बों को हटाने में मदद मिलेगी। आप संतरे, कीनू, मौसमी का रस और नींबू जैसे खट्टे फलों का उपयोग या सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके होंठों पर सफेद धब्बों को हल्का करने में मदद मिलेगी। आप बस नींबू या संतरे के रस में में थोड़ा सा पानी मिलाएं और इस मिश्रण को रुई की मदद से अपने होंठों पर लगाएं। इसके अलावा आप खट्टे फलों के जूस का सेवन करें। यह सफेद धब्बों को हल्का करने में मदद करेगा और धीरे-धीरे धब्बे कुछ दिनों में गायब हो जाएंगे। यह सफेद धब्बों से छुटकारा पाने का एक बहुत ही सरल घरेलू उपाय है। इसके अलावा आपको इससे और भी कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलेंगे।
एसेंशियल ऑयल
एसेशियल ऑयल आपकी त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मददगार हैं। आप स्कॉच पाइन एसेंशियल ऑयल के साथ कैबरेउवा एसेंशियल ऑयल, जैतून का तेल और टी ट्री ऑयल को मिलाकर मिश्रण बनाएं। अब आप इस मिश्रण को अपने होठों पर सफेद निशानों में लगाएं। 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ने के बाद आप इसे साफ कर सकते हैं। आप इसे गुनगुने पानी और एक हल्के एंटी-बैक्टीरियल क्लींजिंग साबुन से साफ करें।
इसे भी पढ़ें: धूल-मिट्टी या कम्प्यूटर पर काम करना हो सकता है आंखों में खुजली का कारण, जानें क्या हैं इसके घरेलू उपाय
लहसुन
लहसुन खाने से आपको कई स्वास्थ्य लाभी मिलते हैं, लहसुन आपके ब्ल्ड प्रेशर को कंट्रोल करने से लेकर पाचन की समस्याओं में मददगार है। आप होंठों के सफेद धब्बों को दूर करने के लिए खाने में लहसुन का सेवन बढ़ाएं। इसके अलावा, आप लहसुन की चाय का भी सेवन कर सकते हैं। लहसुन रक्तप्रवाह में बैक्टीरिया को कम करने की क्षमता रखती है, जिससे कि सफेद दागों को दूर करने में भी मदद मिलती है। लहसुन के औषधीय गुण से भरपूर है, यह आपको अच्छे मौखिक स्वास्थ्य में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कान में फुंसी या पिंपल से पाना है छुटकारा, तो आजमाएं ये 4 घरेलू उपाय
एप्पल साइडर विेनेगर
एप्पल साइडर विेनेगर को वजन घटाने से लेकर कई त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार माना जाता है। एप्पल साइडर विनेगर आपके होंठों के सफेद धब्बों को दूर करने में भी सबसे प्रभावी उपचारों में से एक है। आप केवल सप्ताह में दो बार एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें। आप इसे पानी के साथ मिलाकर लगाएं और लगाने के 10 मिनट बाद आप होंठों को साफ धो लें।
Read More Article On Home Remedies In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
- होंठों पर सफेद धब्बे
- होंठों पर सफेद धब्बे के घरेलू उपाय
- होंठों पर सफेद धब्बे हटाने के तरीके
- सफेद दाग से छुटकारा पाने के उपाय
- स्किन केयर टिप्स
- होंठों पर सफेद धब्बे का इलाज
- Home remedies for white spots on lips
- Natural remedies to remove white spots on lips
- Home remedies to get rid of white spots
- Home Remedies to treat Rid of Fordyce Spots
- How to treat white spots on lips
- Skin Care Tips In Hindi