Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में पेट दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Causes Of Stomach Pain In 7 Month Of Pregnancy: प्रेगनेंसी में पेट दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। डॉक्टर से जानते हैं 7वें माह में पेट दर्द के कारण

इस पेज पर:-


प्रेगनेंसी में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समय महिलाओं को हार्मोन का स्तर उच्च स्तर पर होता है। जिसकी वजह उनको प्रेगनेंसी के हर चरण में किसी न किसी तरह की समस्या हो सकती है। इस समय महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस, पीठ में दर्द, पैरों में सूजन व सिर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी के 7वें महीने में पेट में दर्द महसूस होता है। हर महिला में दर्द के कारण अलग-अलग हो सकते हैं। इस विषय पर हमने शारदा अस्पताल की स्री रोग विभाग की यूनिट हेड और सीनियर कंसल्टेंट डॉ. रूचि श्रीवास्तव से बात कि तो उन्होंने प्रेगनेंसी के सातवें माह में होने वाले पेट दर्द और उसके बचाव के कुछ टिप्स को विस्तार से बताया।

गर्भावस्था के 7वें महीने में पेट दर्द के कारण - Causes Of Stomach Pain In 7 Month Of Pregnancy In Hindi

राउंड लिगामेंट पेन

जैसे-जैसे गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय का आकार बढ़ता है, इसे सपोर्ट करने वाले राउंड लिगामेंट्स में खिंचाव हो सकता है और ऐसे में महिलाओं को दर्द हो सकता है। गर्भावस्था के दूसरे तिमाही में पेट दर्द का यह एक आम कारण है।

इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? जानें ऐसे 6 फूड्स के बारे में

stomach pain in 7th month of pregnancy in hindi

ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन

ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन (Braxton Hicks Contractions) को आप एक अभ्यास संकुचन कर सकते हैं, जो बच्चे के जन्म की तैयारी में गर्भाशय में होते हैं। ये संकुचन हल्के से मध्यम पेट दर्द का कारण बन सकते हैं, लेकिन यह चिंता का कारण नहीं हैं, जब तक कि वे लगातार या तीव्र न हों।

गैस और कब्ज

गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल परिवर्तन पाचन तंत्र को धीमा कर सकते हैं, जिससे गैस और कब्ज हो सकती है। इससे पेट में दर्द, सूजन और बेचैनी हो सकती है।

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

यूटीआई गर्भावस्था के दौरान आम समस्या है और पेट के निचले हिस्से में दर्द के साथ-साथ पेशाब के दौरान जलन और बार-बार पेशाब आना जैसे अन्य लक्षण भी पैदा कर सकता हैं।

प्रीटर्म लेबर

प्रीटर्म लेबर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें गर्भावस्था के 37 वें सप्ताह से पहले प्रसव पीड़ा शुरू हो जाती है। यह पेट दर्द, संकुचन और अन्य लक्षण पैदा कर सकता है।

गर्भपात

कुछ मामलों में गर्भावस्था के दौरान पेट दर्द गर्भपात का संकेत हो सकता है। गर्भपात के अन्य लक्षणों में योनि से रक्तस्राव और ऐंठन शामिल हैं।

प्रेगनेंसी के 7वें माह में पेट दर्द को कैसे रोकें? How To Prevent Stomach Pain in 7th Month of Pregnancy in Hindi

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ पीने से कब्ज को रोकने और पाचन तंत्र को सही करने में मदद मिल सकती है। यह यूटीआई को भी रोकने में सहायक हो सकता है। जिससे महिलाओं को पेट में दर्द हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी के दौरान ये लक्षण हो सकते हैं खतरनाक, नजरअंदाज न करें गर्भवती महिलाएं

संतुलित आहार लें

फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर आहार खाने से कब्ज और गैस को रोकने में मदद मिल सकती है। इस समय ऐसी चीजों को खाने से बचना चाहिए, जिनकी वजह से आपको गैस और अपच हो सकती हैं। इस दौरान मसालेदार खाना न खाएं।

नियमित रूप से व्यायाम करें

हल्का व्यायाम जैसे टहलना या घूमना राउंड लिगामेंट दर्द को रोकने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

अगर महिलाओं को पेट में दर्द लगातार हो रहा है, तो ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। इन लक्षणों की अनदेखी करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

Read Next

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vikas Arya

Vikas Arya

Chief Sub Editor

विकास आर्य ओनलीमायहेल्थ के संपादकीय विभाग के साथ बतौर मुख्य उप संपादक कार्य कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव है। विकास ने कई प्रिंट और डिजिटल मीडिया संस्थानों में सेवाएं दी हैं। इन्हें खबरों के साथ विभिन्न विषयों पर फीचर लेखन और संपादकीय कार्य करना पसंद है। ये संपादकीय कार्यों में उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रासंगिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना अपना लक्ष्य समझते हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 17, 2023 20:00 IST

    Published By : Vikas Arya

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content