High BP After Eating Food: हाई बीपी, दिल की बीमारियों का संकेत माना जाता है। हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी गंंभीर बीमारियों से बचने के लिए बीपी को कंट्रोल करना जरूरी है। क्या कभी आपने सोचा है कि खानपान की गलत आदतों के कारण भी बीपी का स्तर घट या बढ़ सकता है। जिस तरीके से आप खाना खा रहे हैं, उसका सीधा असर ब्लड प्रेशर पर पड़ता है। कुछ लोगों को खाने के बाद लो-बीपी की समस्या होती है। बीपी का स्तर कम होने से चक्कर आना, बेहोशी, सीने में दर्द, मतली आदि लक्षण नजर आ सकते हैं। लंबे समय तक भूखा रहने के कारण भी बीपी कम हो सकता है। वहीं कुछ लोगों को खाने के बाद हाई बीपी की समस्या का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन करने से हाई बीपी की समस्या हो सकती है। जो लोग नमक और सैचुरेटेड फैट्स का ज्यादा सेवन करते हैं, उन्हें खाने के ठीक बाद हाई बीपी के लक्षण नजर आ सकते हैं। खाने के साथ चाय, कॉफी, एल्कोहल पीने से भी बीपी बढ़ सकता है। बीपी के सामान्य स्तर की बात करें तो वह 120/80 mm Hg होता है। वहीं 120/80 mm Hg से 139/89 mm Hg के बीच आने वाली रीडिंग हाई बीपी का संकेत है। इस लेख में जानेंगे कि खाने के बाद हाई बीपी होने पर किन घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
1. खाने के बाद बीपी बढ़ जाने पर क्या खाएंं और क्या नहीं?- Foods To eat and Avoid in High BP
खाने के बाद हाई बीपी से बचने के लिए संतुलित डाइट लेना चाहिए। अपनी डाइट में प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्वों को शामिल करें। खाने में होल ग्रेन्स, नट्स, लो-फैट डेयरी प्राेडक्ट्स आदि को शामिल करें। डाइट में ऑयली फूड, तला-भुना खाना आदि को शामिल न करें। सोडियम इंटेक भी कम कर दें।
2. जामुन खाएं- Jamun
हाई बीपी की समस्या होने पर जामुन खाएं। जामुन में पॉलीफेनोल की भरपूर मात्रा होती है। इसका सेवन करने से रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जामुन का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। जामुन खाने से बीपी कंट्रोल होता है, सूजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
3. लैवेंडर ऑयल- Lavender Oil
हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए तनाव कम करें। हाई बीपी के कारण तनाव बढ़ जाता है। इस दौरान हृदय गति तेज होती है और रक्त वाहिकाएं संकुचित हो जाती हैं। तनाव कम करने के लिए लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल करें। लैवेंडर ऑयल को पानी में मिलाकर स्नान ले सकते हैं।
4. नींबू पानी- Lemon Water
हाई बीपी को नियंत्रित करने के लिए नींबू पानी का सेवन करें। नींबू निचोड़कर 3-3 घंटे में पीते रहें। नींबू एक तरह का सिट्रस फल है। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। जो लोग तनाव, फिजिकल एक्टिविटी आदि कारणों से हाई बीपी का शिकार हो जाते हैं, वे नींबू पानी पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर के मरीज करें अनार का सेवन, कंट्रोल में रहेगा बीपी
5. तरबूज- Watermelon
उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए तरबूज का सेवन करें। तरबूज में सिट्रूलाइन नाम का अमीनो एसिड पाया जाता है। इससे रक्त वाहिकाओं को आराम मिलता है जिससे उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हाई बीपी में तरबूज के छोटे टुकड़ों का सेवन कर सकते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें ओनलीमायहेल्थ।