Chehre Par Sujan Ke Karan: क्या आप भी जब सोकर उठते हैं तो आपका चेहरा सूजा हुआ नजर आता है? चेहरे पर सूजन या पफीनेस होने को को फेस ब्लोटिंग कहते है। फेस ब्लोटिंग में सुबह उठने के बाद चेहरा फूला हुआ नजर आता है। आमतौर पर चेहरे की सूजन कुछ घंटों के अंदर गायब हो जाती है। लेकिन, कुछ मामलों में चेहरे की सूजन लंबे समय तक बनी रह सकती है। फेस ब्लोटिंग की वजह से चेहरा खराब नजर आता है। चेहरे पर सूजन कोई गंभीर बीमारी नहीं है। लेकिन, यह कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। तो आइए जानते हैं किन कारणों से चेहरे पर सूजन क्यों आती है और इससे निपटने के उपाय क्या हैं -
चेहरे पर सूजन के कारण - Causes of face bloating
नमक का अधिक सेवन
क्या आप जानते हैं कि चेहरे पर सूजन का एक कारण आपका खानपान भी हो सकता है। रात में ज्यादा मीठा या नमक का सेवन करने से चेहरे फूला हुआ नजर आ सकता है। दरअसल, मीठा या नमक के ज्यादा सेवन की वजह से चेहरे के टिश्यू पानी को स्टोर कर लेते हैं। इसकी वख से सुबह उठते ही चेहरे पर सूजन दिखाई देती है। इससे बचने के लिए रात में ज्यादा मीठा और नमक का सेवन न करें और पानी ज्यादा पिएं।
हार्मोनल बदलाव
शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण चेहरे पर सूजन आ सकती है। यह समस्या महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है। दरअसल, पीरियड्स के दौरान शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन बढ़ जाता है, जिसकी वजह से ब्लोटिंग होने लगती है। पीरियड्स के दौरान चेहरा फूला हुआ नजर आ सकता है। कई महिलाओं को ब्लोटिंग के साथ मितली और सिरदर्द की समस्या भी होती है। ये महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाले पीएमएस के लक्षण हैं।
इसे भी पढ़ें: डबल चिन को दूर करने के लिए करें ये 5 योगासन, थुलथुले गालों और गर्दन की चर्बी होगी कम
किडनी में गड़बड़ी
कई बार किडनी में गड़बड़ी के कारण भी चेहरे पर सूजन दिखाई दे सकती है। दरअसल, किडनी हमारे शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। जब किडनी शरीर की गंदगी को बाहर नहीं निकाल पाती है, तो इससे शरीर में टॉक्सिन्स इकट्ठे होने लगते हैं। इसकी वजह से जब आप सोकर उठते हैं, तो चेहरा फूला हुआ दिखाई देता है।
चेहरे पर सूजन से छुटकारा पाने के उपाय - How to get rid of Face Bloating
नमक का ज्यादा सेवन करने से बचें
नमक का ज्यादा सेवन करने की वजह से भी चेहरे पर सूजन आ सकती है। दरअसल, नमक का ज्यादा सेवन करने से फेस के टिश्यू में पानी स्टोर होने लगता है, जिसकी वजह से चेहरा फूला हुआ नजर आता हाउ। फेस ब्लोटिंग से बचने के लिए नमक और कार्बोनेटेड ड्रिंक का ज्यादा सेवन करने से बचें। 50 साल से कम उम्र के लोगों के लिए दिन में 1500 मिलीग्राम नमक का सेवन ठीक रहता है।
एक्सरसाइज करें
चेहरे की सूजन से बचने के लिए एक्सरसाइज करें। इसके लिए आप कार्डियो और वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और पोर्स को खोलने में मदद मिलेगी। वर्कआउट करने से आपकी डबल चिन कम होगी और आपका फेस पतला नजर आएगा।
मसाज करें
चेहरे की सूजन से छुटकारा पाने के लिए मसाज भी एक अच्छा विकल्प है। चेहरे की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और सूजन कम होगी। मसाज के लिए आप किसी ऑयल या मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने चेहरे की हाथों और उंगलियों से हल्की मालिश करें। मसाज करने से आपके चेहरे पर ग्लो भी आएगा।
इसे भी पढ़ें: डबल चिन से हैं परेशान? इन टिप्स की मदद से कम करें चेहरे की चर्बी
पपीता खाएं
चेहरे की सूजन से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में पपीता शामिल कर सकते हैं। पपीता हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर काफी मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लोटिंग को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही, इसमें विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा में पानी को जमने से रोकते हैं।
Face Bloating Causes In Hindi: चेहरे पर सूजन के कई कारण हो सकते हैं। यह कोई गंभीर समस्या नहीं है। लेकिन अगर ये सूजन ज्यादा देर तक रहती है, तो अपने डॉक्टर को दिखाएं।