
Cramps in Legs While Sleeping Causes: रात में सोते समय शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द होने से आपकी नींद खराब हो जाती है। अगर ये दर्द और ऐंठन आपके पैरों में हो रही हो तो आपको पूरी रात नींद नही आ सकती है। रात में सोते समय पैरों में दर्द और ऐंठन की समस्या अक्सर लोगों में देखी जाती है। कई बार लोग इस परेशानी को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से आगे चलकर उन्हें गंभीर रूप से इसका सामना करना पड़ सकता है। रात में सोते समय पैरों में दर्द और ऐंठन की समस्या के कई कारण हो सकते हैं। इसकी वजह आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी, पुरानी बीमारी और मांसपेशियों से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है। इसके अलावा रात में सोते समय पैरों में ऐंठन की समस्या कुछ बीमारियों का शुरूआती लक्षण या संकेत भी हो सकता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं रात में सोते समय पैरों में ऐंठन की समस्या क्यों होती है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।
रात में सोते समय पैरों में ऐंठन के कारण- What Causes Cramps in Leg During Sleep in Hindi
शरीर को हेल्दी, फिट और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन जरूरी है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण आपको कई गंभीर परेशानी और बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में आयरन, विटामिन और जरूरी मिनरल्स की कमी के कारण आपको कई गंभीर परेशानियां होती हैं। रात में सोते समय पैरों में ऐंठन की समस्या भी इन परेशानियों का लक्षण हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: कैंसर के इलाज के दौरान पैर में दर्द और ऐंठन होने पर आजमाएं ये 5 आसान उपाय
रात में सोते समय पैरों में दर्द और ऐंठन की समस्या के कुछ प्रमुख कारण इस तरह से हैं-
1. पेरिफेरल न्यूरल डिजीज
पेरिफेरल न्यूरल डिजीज के कारण भी आपको रात में सोते समय पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपके शरीर की नसें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और जिसके कारण पैरों और शरीर के कई अन्य अंगों में ऐंठन की समस्या होती है। यह समस्या ज्यादातर लोगों में नसों में खिंचाव, अकड़न और खेलते समय चोट लगने की वजह से होती है।
2. शरीर में कैल्शियम की कमी
शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण भी आपको पैरों में ऐंठन और दर्द की समस्या हो सकती है। रात में सोते समय पैरों में दर्द और ऐंठन का सबसे बड़ा कारण यही होता है। इससे बचने के लिए डाइट में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा वाले फूड्स को शामिल करना चाहिए।
3. शरीर में आयरन की कमी
शरीर में आयरन की कमी के कारण भी आपको सोते समय पैरों में दर्द और ऐंठन की परेशानी हो सकती है। आयरन की कमी के कारण आपको चलते-फिरते समय भी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
4. डायबिटीज की बीमारी
डायबिटीज की समस्या में भी आपको रात में सोते समय पैरों में दर्द और ऐंठन का सामना करना पड़ सकता है। रात के समय सोने पर पैरों में ऐंठन और दर्द को डायबिटीज का शुरूआती लक्षण भी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: पैरों में रहती है ऐंठन और दर्द की समस्या? जानें इसके 8 कारण और दर्द दूर करने के आसान तरीके
5. गलत पोश्चर में सोने की वजह से
आज के समय में गलत पोश्चर में सोने और काम करने से बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। रात के समय सोने पर पैरों में ऐंठन की समस्या भी गलत पोश्चर में बैठने या सोने के कारण हो सकती है। इसकी वजह से होने वाली परेशानी पोश्चर ठीक होने पर अपने आप ठीक भी हो सकती है।
6. विटामिन डी की कमी
शरीर में विटामिन डी की कमी के कारन भी आपको रात में सोते समय पैरों में दर्द और ऐंठन का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और नसों से जुडी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सोते समय पैरों में ऐंठन से बचाव के टिप्स- Cramps in Legs While Sleeping Prevention in Hindi
रात में सोते समय पैरों में दर्द और ऐंठन की समस्या से बचने के लिए आपको भोजन में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को शामिल करना चाहिए। डाइट में आयरन, विटामिन, कैल्शियम समेत जरूरी पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा वाले आहार शामिल करने से आपको इस समस्या का खतरा कम रहता है। इसके अलावा नियमित रूप से व्यायाम या रनिंग आदि करने से भी आप इस गंभीर परेशानी से बच सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)