Doctor Verified

भूलने की बीमारी (एमनेशिया) क्यों होती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और लक्षण

यदि आप भी बातों को बार-बार भूल जाते हैं तो यह एमनेशिया का संकेत हो सकता है। आगे जानते हैं इस बीमारी के कारण और लक्षण क्या होते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
भूलने की बीमारी (एमनेशिया) क्यों होती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और लक्षण


What is Amnesia: उम्र बढ़ने के साथ लोगोंं को अक्सर भूलने की बीमारी होने लगती है। यह एक सामान्य प्रकिया है। लेकिन, जीवन की कुछ पुरानी बातों को याद करने में परेशानी होना भूलने की समस्या हो सकती है। कई बार व्यक्तियों को किसी बीमारी के चलते भी मेमोरी लॉस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस भूलने की बीमारी को एमनेशिया कहा जाता है। इसमें व्यक्ति को पुरानी बातों के साथ ही नई घटनाओं व बातों को याद रखने में समस्या होती है। एमनेशिया एक तरह का मानसिक विकार है, जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। इस विकार में व्यक्ति जीवन के कुछ महत्वपूर्ण पलों को भी भूल सकता है। आगे जानते हैं कि एमनेशिया के क्या कारण हो सकते हैं। साथ ही, इस विकार में व्यक्ति को किस तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

एमनेशिया के कारण - Causes Of Amnesia In Hindi 

एमनेशिया यानी भूलने की बीमारी आपके ब्रेन के उन हिस्सों को डैमेज कर सकती हैं, जहां आपकी बातें स्टोर होती हैं। यह विकार स्थायी रूप से याददाश्त को कमजोर कर सकता है। फिलहाल, तो इस विकार के लिए कोई विशेष इलाज उपलब्ध नहीं है, लेकिन डॉक्टर कुछ दवाओं और थेरेपी के माध्यम से भूलने वाली बीमारी के लक्षणों को कम करने का प्रयास करते हैं। आगे नारायणा अस्पताल के साइकैटरिस्ट एंड साइकोथैरेपिस्ट और कंसल्टेंट डॉ राहुल कक्कड़ से जानते हैं कि एमनेशिया के क्या कारण हो सकते हैं। 

causes of amnesia

हिप्पोकैम्पस को नुकसान - Damage hippocampus

हिप्पोकैम्पस ब्रेन और लिम्बिक सिस्टम का वह हिस्सा है, जो याददाश्त के लिए जिम्मेदार होता है। इसके द्वारा यादों को बनना, उन्हें व्यवस्थित करना और जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा से रिकॉल करना शामिल होता है। हिप्पोकैम्पस के सेल्स को ब्रेन के अन्य सेल्स की अपेक्षा अधिक एनर्जी की आवश्यकता होती है। साथ ही, यह कोशिकाएं बेहद नाजुक होती हैं। टॉक्सिन और एनोक्सिया इसको प्रभावित कर सकते हैं। हिप्पोकैम्पस खराब होने पर आपको नई यादें बनाने में कठिनाई हो सकती है। यदि आपके ब्रेन के दोनों हिस्सों में हिप्पोकैम्पस डैमेज हो जाता है, तो ऐसे में आपको एन्टेरोग्रेड एमनेशिया हो सकता है। 

डिमेंशिय- Dementia

ब्रेन में आपके विचार, घटनाएं और बातें किसी खास जगह पर स्टोर हो जाती हैं। संबंधित हिस्से की आयु के आधार पर निर्भर करता है कि आपकी बातें कब तक स्टोर रहती हैं। जब आपको ब्रेन सही तरह फंक्शन नहीं करता है, तो ऐसे में आप पुरानी बातों को भूल सकते हैं। यह स्थिति अल्जाइमर और डिमेंशिया के कारण हो सकती हैं। डिमेंशिया के रोगी अपनी ताजा बातों को याद नहीं रख पाते हैं, जबकि पुरानी बातों को लंबे समय तक बनाए रखते हैं। 

एनोक्सिया

शरीर में ऑक्सीजन के लेवल में कमी आपके ब्रेन को भी प्रभावित कर सकती है और मेमोरी लॉस का कारण बन सकती है। इस स्थिति को एनोक्सिया कहा जाता है। यदि एनोक्सिया की वजह से ब्रेन डैमेज नहीं होता है, तो ऐसे में मेमोरी लॉस कुछ समय के लिए हो सकता है। 

तनाव

गंभीर ट्रॉमा या तनाव के कारण भी आपको भूलने की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में आपका ब्रेन उन भावनाओं, विचारों और जानकारियों को स्टोर नहीं करता है, जिनको स्टोर करने में मुश्किल होती है। 

सिर में चोट लगना

सिर में किसी तरह की चोट लगना, स्ट्रोक, ट्यूमर व इंफेक्शन की वजह से ब्रेन को नुकसान हो सकता है। इस डैमेज की वजह से मेमोरी लॉस हो सकती है। इसी तरह किसी एक्सीडेंट की स्थिति में व्यक्ति को कुछ चीजों को याद करना मुश्किल हो जाता है। 

एमनेशिया का लक्षण - Amnesia Symptoms In Hindi 

  • एमनेशिया में आपको चीजों को याद रखने में परेशानी होती है
  • लोगों के नाम और चेहरे को याद रखने में मुश्किल
  • स्थानों और रास्तों को याद न रख पाना
  • आने वाले कार्यक्रमों के बारे में भूल जाना 
  • नई चीजों को न सीख पाना, आदि। 

इसे भी पढ़ें : स्ट्रोक और मिर्गी के दौरे के लक्षण होते हैं एक जैसे, डॉक्टर से जानें कैसे पहचानें अंतर

एमनेशिया का कोई रोगी के लक्षणों के आधार पर किया जाता है। इसके इलाज में डॉक्टर व्यक्ति की लाइफस्टाइल में बदलाव की सलाद दे सकते हैं। इस दौरान व्यक्ति को महसूस होने वाले लक्षणों के कारण को समझकर, उन्हें कम करने के लिए थेरेपी व अन्य विकल्पों को सहारा लिया जाता है। 

Read Next

हाथ के नाखून में दर्द के हो सकते हैं ये गंभीर कारण, जानें बचाव

Disclaimer