कभी घर में कोई सामान रखकर भूल जाना, तो कभी कुछ बात कहते-कहते चुप हो जाना और सोचने लगना की क्या कहने वाले थे, लोग अक्सर इन समस्याओं को आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जिस उम्र में लोगों की याद्दाश्त तेज होनी चाहिए, उस उम्र में आप अपनी छोटी-मोटी चीजें रखकर भूल जाते हैं, और क्या कहना है ये भी याद नहीं रहना गंभीर बीमारी का संकेत होता है। आमतौर पर उम्र बढ़ने के साथ बुजुर्गों में भूल जाने की बीमारी (डिमेंशिया) आम होती है। लेकिन टीनेजर्स और युवास्था में डिमेंशिया होना बहुत मुश्किल है। ऐसे में कम उम्र में चीजें भूलने का कारण क्या होता है, आइए न्यूरोलॉजिस्ट डॉ.प्रियंका सहरावत से जानते हैं?
युवा लोगों में याददाश्त कम होने के कारण क्या हैं?
1. एकाग्रता की कमी
ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल होना, आपकी याददाश्त को कमजोर कर सकता है, जिससे आपको चीजें याद करने में मुश्किल हो सकती है। इसके कारणों में तनाव, चिंता, ध्यान भटकाना और एक साथ कई काम करना शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से याददाश्त कमजोर हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें
2. विटामिन बी12 की कमी
विटामिन बी12 हमारे शरीर के नर्व सिस्टम को सही तरह के साम करने और दिमाग के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए जरूरी है। लेकिन, शरीर में विटामिन बी12 की कमी से थकान, ब्रेन फॉग और याददाश्त कमजोर होने की समस्या हो सकती है।
3. हाइपोथायरायडिज्म
हाइपोथारयराडिज्म जैसी स्वास्थ्य समस्या भी आपके दिमाग के सोचने की शक्ति को कम कर सकती है, जिससे आपको भूलने की बीमारी या कमजोर याददाश्त हो सकती है।
स्मृति के कितने चरण होते हैं?
- स्टेप 1- रजिस्टर करना: मस्तिष्क पर्यावरण से जानकारी प्राप्त करता है और उसे प्रोसेस्ड करता है। ऐसे में ध्यान भटकना या ध्यान की कमी इस चरण को बाधित कर सकती है।
- स्टेप 2- धारण करना: दिमाग जानकारी को शॉर्ट और लॉन्ग टर्म उपयोग के लिए एकत्रित करता है। यह स्टेप खराब पोषण या नींद की कमी से प्रभावित हो सकता है।
- स्टेप 3- याद करना: जरूरत पड़ने पर दिमाग में एकत्रित जानकारी को दोबारा प्राप्त करना स्मृति का तीसरा चरण होता है। लेकिन तनाव या मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण चीजें याद करने में समस्या आ सकती है।
युवाओं में कमजोर याददाश्त के अन्य कारण
- खराब नींद की गुणवत्ता या मात्रा चीजों को याद रखने में समस्या का कारण बन सकती है।
- इमोशनली ब्रेकआउट ध्यान और स्मृति को खराब करता है।
- कुछ दवाएं अस्थायी रूप से आपकी स्मृति को कमजोर कर सकती हैं।
- अत्यधिक स्क्रीन टाइम आपके एकाग्रता और स्मृति को बाधित कर सकती है।
- शराब और ड्रग्स जैसी खराब आदतें भी आपके याददाश्त को कमजोर कर सकती हैं।
युवाओं में याददाश्त कैसे बढ़ाएं?
- विटामिन बी12 और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार डाइट में शामिल करें।
- ध्यान या विश्राम तकनीकों के माध्यम से तनाव को कंट्रोल करें।
- हर रात 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें।
- दिमाग में ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें।
- हाइपोथायरायडिज्म जैसी स्थितियों का समाधान करें।
View this post on Instagram
अगर याददाश्त कमजोर होने की समस्या आप में बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik