ड्राई स्किन वाले लगाएं कैस्टर ऑयल से बने ये 5 फेस मास्क, स्किन रहेगी मॉइस्चराइज

Castor Oil Face Masks: कैस्टर ऑयल से बने फेस मास्क त्वचा की ड्राईनेस से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। इस लेख में जानें अरंडी के फेस मास्क बनाने के तरीके।   
  • SHARE
  • FOLLOW
ड्राई स्किन वाले लगाएं कैस्टर ऑयल से बने ये 5 फेस मास्क, स्किन रहेगी मॉइस्चराइज

How To Make Castor Oil Face Masks: त्वचा की रंगत निखारने के लिए नैचुरल ऑयल फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हें चेहरे की मसाज करने, सीरम या फेस मास्क बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में इन्हें इस्तेमाल करना और भी ज्यादा फायदेमंद है, क्योंकि सर्दियों के दौरान त्वचा ज्यादा ड्राई होती है और इनमें मौजूद आवश्यक गुण त्वचा को गहराई तक मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं। इसी तरह त्वचा के लिए अरंडी यानी कैस्टर ऑयल भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और आवश्यक गुण स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। अगर कैस्टर ऑयल से फेस मास्क बनाकर लगाया जाए, तो यह स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में भी मदद कर सकता है। तो चलिए इस लेख में जानें कैस्टर ऑयल से फेस मास्क बनाने के तरीके।

castor oil

कैस्टर ऑयल और एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल और कैस्टर ऑयल दोनों ही स्किन को मॉइस्चराइज और हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं। जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ड्राई रहती है, उनके लिए यह फेस मास्क ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। यह फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल, आधा चम्मच कैस्टर ऑयल और 1 विटामिन-ई की कैप्सूल मिलाएं। इस मिक्सचर को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 

कैस्टर ऑयल और बेसन

त्वचा पर प्राकृतिक निखार बनाए रखने के लिए कैस्टर ऑयल और बेसन काफी फायदेमंद है। इनमें मौजूद बारीक गुण त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकते हैं। बाउल में आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच बेसन और आधा चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाएं। जरूरत होने पर इसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।

इसे भी पढ़े- होंठों पर कैस्टर ऑयल लगाने से मिलते हैं कई फायदे, नैचुरली पिंक होंगे लिप्स

कैस्टर ऑयल और शहद 

शहद में मौजूद आवश्यक गुण त्वचा के डार्क स्पॉट्स और डलनेस कम करने में मददगार हो सकते हैं। यह फेस मास्क लगाने से स्किन ग्लोइंग बनने के साथ हाइड्रेटेड भी रहेगी। बाउल में 1 चम्मच शहद, आधा चम्मच कैस्टर ऑयल और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस फेस मास्क को 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

कैस्टर ऑयल और दही

कैस्टर ऑयल और दही का मिश्रण त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकता है। एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट करने और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। यह फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच दही लीजिए। अब इसमें आधा चम्मच कैस्टर ऑयल, 1 चम्मच भीगा हुआ ओट्स और 1 चम्मच एलोवेरा जेल लीजिए। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें।

इसे भी पढ़े- त्वचा की समस्याओं के लिए रामबाण है कैस्टर ऑयल, जानें इस्तेमाल के तरीके

कैस्टर ऑयल और केला

त्वचा को ग्लोइंग और फ्रेश लुक देने के लिए यह फेस मास्क बेहद फायदेमंद है। यह फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में आधा केला लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच कैस्टर ऑयल लीजिए। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

इस तरह से आप कैस्टर ऑयल से घर पर ही फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इन फेस मास्क को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। 

 

Read Next

त्वचा की समस्याओं के लिए रामबाण है कैस्टर ऑयल, जानें इस्तेमाल के तरीके

Disclaimer